बिलासपुर51 मिनट पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ही ASI ने अपना गुस्सा उतार दिया। नाराज ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है।इस मामले की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पीड़ित खुद को स्वास्थ्य मंत्री…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिस ने अवैध कबाड़ पर कार्रवाई करते हुए 21 लाख का कबाड़ जब्त किया है। 4 वाहनों से कबाड़ का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। वहीं अवैध कबाड़ लोड एक वाहन लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने अवैध कबाड़ को जब्त किया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में पूंजीपथरा पुलिस टीम ने अग्रोहा प्लांट के पास पार्किंग क्षेत्र में ट्रक…
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर सैनिक स्कूल अंबिकापुर में पदरोहण समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर चयनित कैडेट्स को जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती के आगमन के साथ हुआ। इस वर्ष प्राचार्य के निर्देशन में कैडेट्स को अधिक से अधिक नेतृत्व व व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करने दो परिवर्तन किए गए। पहला, सभी स्कूल पदाधिकारी अब तीन-तीन महीने के रोटेशन के आधार पर कार्य करेंगे, जिससे अधिक विद्यार्थियों को नेतृत्व का अनुभव प्राप्त हो सके। दूसरा,…
कोरबा में बालको चिमनी हादसे के मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह को प्रभावित करने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी सगामसेट्टी व्येंकतेश के साथ गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को होटल ग्रैंड गोविंदा के कमरा नंबर 202 से पकड़ा। यह कमरा जीडीसीएल कंपनी ने बुक कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और बिलासपुर हाईकोर्ट ने इसकी सुनवाई समय-सीमा में पूरी करने का आदेश दिया है। बता दें कि 2009 में बालको प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी ढहने से 40 मजदूरों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस मामले में जीडीसीएल कंपनी और सेपको चीनी कंपनी के…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ही ASI ने अपना गुस्सा उतार दिया। नाराज ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से बोला कि बड़ा नेता है, तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।” उसने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है। इस मामले की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पूरा मामला रनतपुर थाने का है। रतनपुर के…
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव तहसील क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुमति रेत का परिवहन करते पाए जाने पर चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को थाना सुरगी और पुलिस लाइन राजनांदगांव को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के तहत अरुण चोपड़ा के स्वामित्व वाले हाईवा…
धमतरी में स्थित गंगरेल बांध के पास माँ अंगारमोती प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 63 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे लिए और नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। यह सामूहिक विवाह आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग पांच जिलों के दूल्हा-दुल्हन शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन, आदिवासी परंपरा के अनुसार गैता पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद, दूसरे दिन 63 मंडप एक साथ सजाए गए और सभी जोड़ों ने एक ही समय पर विवाह की रस्में पूरी कीं।…
कबीरधाम37 मिनट पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड़ वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। सुसाइड की कोशिश के बाद चारों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।व्यापारी ने 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन जिक्र है। देनदारों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते वो मानसिक रूप परेशान चल रहे थे। इसलिए…
सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 का इलाज जारी है। शुरुआती जांच के दौरान मजदूरों-अफसरों बातचीत में यह सामने आया है कि ओवरलोडिंग और पाइप लीकेज से ब्लास्ट हुआ है। 600 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट को उसकी सीमा से ज्यादा, करीब 650 मेगावाट तक चलाया जा रहा था। मजदूरों के मुताबिक ब्लास्ट के समय न सायरन बजा और न ही कोई अलर्ट जारी किया गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और डर के कारण प्लांट के पीछे लेबर क्वार्टर में रहने वाले 2000 से…
कोरबा जिले में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने संयंत्र स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में ‘अलाइसा’ नाम की अत्याधुनिक एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट को तैनात किया है। यह शॉप फ्लोर पर काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने, जानकारी देने और सही फैसले लेने में मदद करती है। औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सिस्टम कर्मचारियों को काम के नियम, मशीनों की देखभाल और जरूरी सुरक्षा नियमों की जानकारी तुरंत देता है। इससे कर्मचारी काम को बेहतर और सुरक्षित तरीके से कर पा रहे हैं। कंपनी तकनीक और कर्मचारियों की क्षमता पर…