छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 13 अप्रैल को एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली लीडर रूपी के अंतिम संस्कार के दौरान ‘हिड़मा’ से जुड़ा गाना बजाया गया। इस दौरान लोग लाल झंडे लेकर नाचते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे तेलंगाना का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद रूपी का शव तेलंगाना के मेडक जिले ले जाया गया, जहां 14 अप्रैल को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शव यात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे पर ‘मेरे जंगल का सीना’ गाना बजाया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में…
Author: admin
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। इसी क्रम में जिले में 16 अप्रैल से स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) शुरू हो गई है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-गणना प्रपत्र भरकर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। नागरिकों को पहली बार अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरने का अवसर दिया गया है। इसके लिए एसई वेब पोर्टल http://se.census.gov.in उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही स्व-गणना फॉर्म कलेक्टर…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की चौकी बरियों पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आबिद अंसारी को सीतापुर रोड अंबिकापुर से हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 111/2026 से संबंधित है। पूर्व में बरियों चौकी क्षेत्र के आरा सरना पारा गांव के पास से एक पिकअप वाहन से मवेशी तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए थे, क्योंकि वाहन खेत में फंस गया था। आरोपियों पर इन धाराओं में हुई कार्रवाई इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक…
सूरजपुर जिले में हाथी के हमले से एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया था। यह घटना कल्याणपुर चौक के पासकी है जहां ग्रामीण मृतक के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शनकर रहे थे। दरअसल बिती देर शाम सूरजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित कोटबहरा गांव का रहने वाला केशव काम से वापस लौट रहा था इसी दौरान हांथी ने केशव पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी और जिससे उसका शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग प्रदर्शनकारी ग्रामीण मृतक…
रायपुर जिले में प्रोजेक्ट दक्ष चलाया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की इस पहल के तहत अब तक 227 बैचों में 4 हजार से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के 47 सहायक शिक्षक और प्रधान पाठकों ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए तैयार किया जा रहा है। ई-गवर्नेंस को मिली मजबूती कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाना है। इसमें कंप्यूटर व मोबाइल का उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता,…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तैनात सब इंपेक्टर अजय कुमार सिंह पर 10 हजार रुपए लेकर केस दबाने का आरोप है। लेन-देन से जुड़ा ऑडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने SI को सस्पेंड कर दिया है। मामला सिटी कोतवाली का है। यह मामला महिला और उसके पति पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव के नाम सामने आए हैं, जो कि भाजपा समर्थित हैं। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित परिवार…
राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के सामने से होकर जिला अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते में नाले की चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। रात के समय यहां अंधेरा रहता है। यहां से बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ एंबुलेंस गुजरती है। लेकिन हादसों की खतरा बना रहता है। विद्यार्थी और खिलाड़ी यहां से गुजरते हैं। यहां चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है।
राजनांदगांव| भीषण गर्मी में स्कूल लगने से बच्चों और पालकों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित करने की मांग उठने लगी है। तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है और दोपहर में हालात गंभीर होती है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित है। सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो रोजाना इस भीषण गर्मी में स्कूल आने-जाने मजबूर हैं। ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित करना जरूरी हो गया है।
राजनांदगांव | शहर में निगम द्वारा वार्डों में गार्डन तो बनाया गया लेकिन कई जगह पेड़ पौधे नहीं लगाए गए। इससे सुंदरता खराब हो रही है। आगामी बारिश के समय यहां पौधे लगाने की जरूरत है। फिलहाल यहां रेत और धूल के बीच बच्चे खेलने को मजबूर है। शाम को यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। यहां गंदगी होने से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। यहां सुधार करने की जरूरत है।
रायपुर12 मिनट पहलेकॉपी लिंकस्कूल की फाइल फोटो।प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।इससे पहले विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के तहत 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका…