Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सैनिक स्कूल का पदरोहण समारोह हुआ कैडेट्स को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी
Breaking News

सैनिक स्कूल का पदरोहण समारोह हुआ कैडेट्स को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776330172 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | अंबिकापुर सैनिक स्कूल अंबिकापुर में पदरोहण समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर चयनित कैडेट्स को जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती के आगमन के साथ हुआ। इस वर्ष प्राचार्य के निर्देशन में कैडेट्स को अधिक से अधिक नेतृत्व व व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करने दो परिवर्तन किए गए। पहला, सभी स्कूल पदाधिकारी अब तीन-तीन महीने के रोटेशन के आधार पर कार्य करेंगे, जिससे अधिक विद्यार्थियों को नेतृत्व का अनुभव प्राप्त हो सके। दूसरा, विद्यालय में कैडेट क्वार्टर मास्टर के नए पद का सृजन किया, जो व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैप्टन विक्रम बत्रा भवन में आयोजित समारोह में प्राचार्य सोबती, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. पी. श्रीनिवास व प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर ने चयनित कैडेट्स को बैज व पद प्रदान कर उन्हें जिम्मेदारियों से अलंकृत किया। इस दौरान कैडेट प्रांशुल मिश्रा को स्कूल कैडेट कैप्टन, कैडेट जयंत विंजवार को स्कूल एडजुटेंट, कैडेट एकलव्य चंद्राकर को स्कूल अकादमिक कैप्टन और कैडेट अवि दीक्षित को कैडेट मेस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी। इसी प्रकार कैडेट पवित्र शर्मा को स्कूल सीसीए कैप्टन, कैडेट निखिल भटपहरी को एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर और कैडेट अंजनेय दुबे को स्कूल बैंड कैप्टन नियुक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी सदनों के हाउस कैप्टन व हाउस वाइस कैप्टन को भी उनके दायित्व प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन कैडेट अन्वेश ओझा व सक्षम राणा ने किया, जबकि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया का संचालन प्रकाश तिवारी ने संपन्न कराया। समारोह में प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने चयनित कैडेट्स को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075496
Views Today : 357
Views Last 7 days : 2254
Views Last 30 days : 10216
Total views : 104824
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.