भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव तहसील क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुमति रेत का परिवहन करते पाए जाने पर चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को थाना सुरगी और पुलिस लाइन राजनांदगांव को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के तहत अरुण चोपड़ा के स्वामित्व वाले हाईवा से चालक दीपक सोनी तथा पप्पू शर्मा के वाहन से चालक नीरज नेताम रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। दोनों वाहनों को थाना सुरगी को सौंपा गया। इसी तरह रवि कपूर के वाहन से चालक नीतेश साहू और अमित हरिहारणों के वाहन से चालक तोरन विश्वकर्मा द्वारा अवैध रेत परिवहन करते पकड़े जाने पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस लाइन राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सख्ती जारी रहेगी।
<
