Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में सामूहिक विवाह, 63 जोड़ों ने लिए फेरे:गंगरेल बांध के पास अंगारमोती प्रांगण में आयोजन; मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर नाराजगी
Breaking News

धमतरी में सामूहिक विवाह, 63 जोड़ों ने लिए फेरे:गंगरेल बांध के पास अंगारमोती प्रांगण में आयोजन; मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर नाराजगी

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0c04d45a 4075 4973 9c1c 8dcb756f4490 1776260233781
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0c04d45a 4075 4973 9c1c 8dcb756f4490 1776260233781
धमतरी में स्थित गंगरेल बांध के पास माँ अंगारमोती प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 63 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे लिए और नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। यह सामूहिक विवाह आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग पांच जिलों के दूल्हा-दुल्हन शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन, आदिवासी परंपरा के अनुसार गैता पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद, दूसरे दिन 63 मंडप एक साथ सजाए गए और सभी जोड़ों ने एक ही समय पर विवाह की रस्में पूरी कीं। माँ अंगारमोती को अर्जी लगाएंगे इस अवसर पर मंच पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री और आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने माता अंगारमोती की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे इस संबंध में माता से अर्जी लगाएंगे। किसी के न आने से कार्यक्रम पर फर्क नहीं पड़ता: नेताम नेताम ने मंच से कहा, “यह दूसरी बार है, हम अर्जी लगाएंगे, यह ठीक बात नहीं है। नहीं आना है तो मत आओ, लेकिन यह कहकर कि हम आएंगे, मुख्य अतिथि हैं, यह गलत है।” उन्होंने आगे कहा कि किसी के आने या न आने से कार्यक्रम पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस सामूहिक विवाह से खर्चों में काफी बचत हुई है नवविवाहित जोड़ों ने इस सामूहिक विवाह को एक सराहनीय पहल बताया। उनका कहना था कि यह शादी सामाजिक और शासकीय स्तर पर आयोजित की गई है, जिससे उन्हें कई सुविधाएं मिली हैं। जोड़ों ने बताया कि सामूहिक विवाह से उनके खर्चों में काफी बचत हुई है, जो घर पर शादी करने में संभव नहीं हो पाती। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही। 63 जोड़ा का विवाह हुआ
आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मराई ने बताया वर्तमान में 63 जोड़ा का विवाह हुआ जो कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल हो चुके हैं 55 जोड़ा आदिवासी ध्रुवगढ़ समाज और बाकी अन्य कंवर,साहू समाज से भी शामिल हुए सभी कांकेर बालोद गरियाबंद धमतरी सहित 5 जिला मिलकर इस विवाह को संपन्न कराया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.