Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur ASI Assaults Victim, Demands Bribe; Suspended
Breaking News

Bilaspur ASI Assaults Victim, Demands Bribe; Suspended

By adminApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 113 1776329821
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 113 1776329821

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ही ASI ने अपना गुस्सा उतार दिया। नाराज ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है।

इस मामले की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पीड़ित खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। मामला रनतपुर थाने का है।

पीड़ित विनोद जायसवाल की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

पीड़ित विनोद जायसवाल की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने परिवाद की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे विनोद की मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जानकारी मांगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया। इसी बात पर एएसआई नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी।

विनोद जायसवाल का आरोप है कि, एएसआई ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद थे। मारपीट के दौरान एएसआई ने धमकी भी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप लग रहे हैं।

एसएसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड

इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है।

एएसआई के खिलाफ दर्ज कराया केस

मारपीट की घटना के बाद विनोद का कान सुन्न पड़ गया है। उन्हें सुनने में परेशानी और सिरदर्द की शिकायत है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विनोद ने थाने में भी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दिनेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

कोयला कारोबारी और स्वास्थ्य मंत्री का करीबी

बताया जा रहा है कि, विनोद जायसवाल पहले कोयले का काम करता था। तब वो रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता घनश्याम रात्रे का करीबी माना जाता था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का करीबी बन गया। विनोद खुद को स्वास्थ्य मंत्री का रिश्तेदार भी बताता है।

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बिलासपुर में बीच सड़क युवक पर चलाए लात-घूंसे,VIDEO:होटल से खाना लेकर लौट रहा था युवक, विवाद होने पर बदमाशों ने जमकर की मारपीट

युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे।

युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Land File Missing | Builder Scam Allegations; Zone Commissioner Attached

April 17, 2026

स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी

April 17, 2026

पारा 41 डिग्री के पार, रात में भी महसूस हो रही गर्मी

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067544
Views Today : 52
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 3877
Total views : 88466
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.