Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kawardha Businessman Suicide Attempt With Family Over Rs 5 Crore Debt
Breaking News

Kawardha Businessman Suicide Attempt With Family Over Rs 5 Crore Debt

By adminApril 16, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2 1776325012
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कबीरधाम37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 1 2 1776325012

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड़ वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। सुसाइड की कोशिश के बाद चारों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।

व्यापारी ने 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन जिक्र है। देनदारों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते वो मानसिक रूप परेशान चल रहे थे। इसलिए व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया।

कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी योगेश जैन (42) ने अपनी पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को 14 अप्रैल की रात जहर (कीटनाशक) दे दिया। फिर खुद भी पी लिया। रात करीब 2:30 बजे योगेश ने अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। योगेश जैन की कवर्धा के लोहारा रोड स्थित भागो टोला के पास एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।

सुसाइड नोट में करोड़ों के लेनदेन का जिक्र

पुलिस को घटना स्थल से 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन की बात लिखी गई है। नोट में एक व्यक्ति पर 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया होने की बात कही गई है।

‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर 3.20 करोड़ दिए, नहीं लौटे पैसे

सुसाइड नोट के अनुसार, योगेश जैन ने साल 2020 से 2025 के बीच ‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपए दिए थे, लेकिन यह रकम उन्हें वापस नहीं मिली। रकम मांगने पर संबंधित व्यक्ति लगातार टालमटोल करता रहा।

व्यापारी, पत्नी और बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

व्यापारी, पत्नी और बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पैसे मांगने पर धमकी, मानसिक रूप से थे परेशान

परिजनों का आरोप है कि, देनदार समसुद्दीन ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कथित तौर पर इसकी रिकॉर्डिंग भी पीड़ित के पास थी। लगातार दबाव और तनाव के चलते योगेश जैन मानसिक रूप से परेशान थे। आखिरकार उन्होंने यह कदम उठा लिया।

भाई ने बताई पूरी घटना

योगेश के भाई लक्ष्मीचंद जैन ने बताया कि, रात में फोन कर योगेश ने कहा कि उसने पूरे परिवार के साथ जहर (कीटनाशक) सेवन कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुसाइड नोट में ग्राम रेंगाखुर्द निवासी व्यापारी समसुद्दीन का नाम लिखा है, जिससे करोड़ों रुपए लेना बाकी था और जो पैसे लौटाने से इनकार कर रहा था।

समसुद्दीन कहने लगा कि, वापस नहीं करूंगा, जो करना है कर लेना। ज्यादा दबाओ डालेगा तो गाड़ी से उड़ाने की भी धमकी दी गई। इससे परेशान होकर मेरे भाई ने यह गंभीर कदम पूरे परिवार के साथ उठाया है।

अचेत हालत में चारों, बयान दर्ज करना चुनौती

फिलहाल परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में हैं, जिसके कारण पुलिस अब तक किसी का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। ऐसे में जांच में कई अहम पहलुओं की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का मानना है कि जब तक चारों में से किसी एक का भी बयान नहीं हो पाता, तब तक मामले की सच्चाई तक पहुंचना मुश्किल होगा।

सुसाइड नोट की सत्यता जांच रहे- पुलिस

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि, सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

……………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने लगाई फांसी,VIDEO:4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा-खुद को शिव में अर्पण कर रहे,खुशी-खुशी करें विदाई

जांजगीर-जांपा जिले में इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड।

जांजगीर-जांपा जिले में इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-जांपा जिले में इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे पेड़ में दोनों का फंदे पर लटकता शव मिला है। उन्होंने 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि, हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से खुद को शिव में अर्पण कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। प्रसन्नचित के साथ विदाई दें। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत: 600° गर्म स्टीम में झुलसे मजदूर, 20 मौतें, मार्च में भी 2 हादसे

    600° गर्म स्टीम में झुलसे मजदूर, 20 मौतें, मार्च में भी 2 हादसे|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar2:10

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा, 20 मौतें, 36 झुलसे: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी में फटा बॉयलर, चेतावनी के बावजूद नहीं रोका काम, अब होगी FIR

    प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी में फटा बॉयलर, चेतावनी के बावजूद नहीं रोका काम, अब होगी FIR|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar1:28

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आज से मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव चलने का अलर्ट: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में ज्यादा असर दिखेगा, राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री पहुंचा

    रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में ज्यादा असर दिखेगा, राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री पहुंचा|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar0:54

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.