नवरात्र पर इस बार भी दंतेश्वरी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। डंकिनी नदी के पुल से यह नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर दूर से लोग यहां हर साल दर्शन करने पैदल भी आते हैं।.माई के दरबार में भक्त तरह तरह की मन्नतों के साथ बहुत कष्टपूर्ण तरीके से पहुंचते हैं। कोई घुटनों के बल तो कोई लेटकर मां तक पहुंच रहा है। जगदलपुर से दंतेवाड़ा की 85 किलोमीटर सड़क पैदल आ रहे भक्तों से गुलजार है। उनकी सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही…
Author: admin
जिले में सोमवार और मंगलवार को 48 घंटे में 100 मिमी बारिश हुई। इससे नदी नाले ऊफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पढ़ाई, स्वास्थ्य, राशन व खेती किसानी के लिए ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डाल.जहां ज्यादा पानी है, वहां के छात्र पढ़ाई व परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। दो दिन बारिश के बीच ऐसी ही एक तस्वीर कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम अंजाड़ी नाला की आई। ग्राम पंचायत घोड़ागांव से आश्रित ग्राम अंजाड़ी की दूरी 5 किमी है। हाईस्कूल के 13 विद्यार्थी रोज पैदल घोड़ागांव…
राज्य सरकार ने इस बार धान बेचने वाले किसानों के लिए नया सिस्टम तैयार किया है। एग्रीस्टैक और किसान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाए बगैर किसान धान नहीं बेच पाएंगे। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया एग्रीस्टैक पोर्टल ही किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। इ.प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल, राज्य शासन की ओर से कहा गया कि नया सिस्टम कई प्रकार की खामियों को दूर करेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसानों की पहचान और जमीन का ब्यौरा अब डिजिटल डेटाबेस से जुड़ जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक…
भास्कर एक्सपर्ट- डॉ. अब्बास नकवी, एमडी मेडिसिन,डॉ. राकेश गुप्ता, सदस्य मेडि .काउंसिल डॉ. महेश सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष स्टेट IMA.बच्चे को कौनसा इंजेक्शन दिया गया, ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन फिर भी ऐसी आशंका हो सकती है कि बच्चे की मौत दवा के ओवरडोज की वजह से हुई हो। ये एंटीबायोटिक के ओवरडोज होने वजह से भी हो सकता है। दरअसल, किसी भी बच्चे को एंटीबायोटिक या कोई भी दवा का जो डोज दिया जाता है।उसमें उसके वजन, उसकी उम्र मेडिकल हिस्ट्री आदि पहलुओं पर अच्छी तरह से विचार करने के बाद ही डोज तय किया जाता है। इस केस…
.बच्चों और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या मिडिल स्कूल पथराटोला में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह एवं उनके सहयोगी तुलसी साहू द्वारा विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणाम बताए। कहा िक यह केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पारिवारिक और सामाजिक समस्या भी है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। माता-पिता और अभिभावकों को चाहिए…
.शासकीय टीसीएल पीजी कॉलेज, जांजगीर में आईक्यूएसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस और गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का तात्पर्य और प्रभाव” विषय पर एकदिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोमल शुक्ला ने किया और आयोजन प्राचार्य डॉ. डीआर लहरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एमएल पाटले ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और शोध जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। उन्होंने बताया कि एआई आधारित टूल्स विद्यार्थियों की सीखने की शैली को पहचानकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान…
जांजगीर | गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शरद नवरात्र पर भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मातारानी का स्वागत किया। स्कूल के सचिव दीपक राठौर, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल के मार्गदर्शन.छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जय माता दी के जयघोष के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया। इससे पहले स्कूल में अंतर सदन गरबा नृत्य प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकी व लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसमें भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, धनुष यज्ञ, विवाह…
जिले में देवी महिमा की कहानियां उनके मंदिरों से सुनने व देखने को मिलती है। इसमें खास मंदिर है मां मड़वारानी। यह मंदिर कोरबा, छत्तीसगढ़ ही नहीं देश का संभवत: पहला मंदिर है, जहां नवरात्र की शुरुआत प्रथमा से नहीं, पंचमी तिथि से होती है।.मां मड़वारानी जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर कोरबा-चांपा मुख्य रोड से 5 किमी दूर 2200 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान हैं। प्राचीन देवी मंदिर के स्थापना वर्ष को लेकर कोई उल्लेख इतिहास में नहीं मिलता है। यहां के निवासियों के लिए कई पीढ़ियों से यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर में…
शराब घोटाला मामले में EOW ने चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा से बुधवार देर रात 2 घंटे पूछताछ की।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बुधवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्य को 6 अक्टूबर तक आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। साथ ही दीपेन चावड़ा की भी 29.ED की जांच के अनुसार दीपेन चावड़ा सिंडिकेट का महत्वपूर्ण सदस्य था। बुधवार देर रात EOW ने चैतन्य और दीपेन से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार अफसरों ने शराब घोटाला, Big-Boss…
धमतरी में अनियंत्रित बस खाई में गिरीछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार दोपहर नगरी-सिहावा रोड पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 4 वर्षीय बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई और 6 यात्री घायल हुए।.हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की यह बस धमतरी बस स्टैंड से नगरी के लिए रवाना हुई थी। केरेगांव थाना क्षेत्र के खड़ादाह गांव के…