Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two days of heavy rains caused the drain to overflow, forcing children to cross it to go to school. | आफत की बारिश: दो दिन की भारी बारिश से नाला उफान पर, इसे पार कर स्कूल गए बच्चे – Kanker News
Breaking News

Two days of heavy rains caused the drain to overflow, forcing children to cross it to go to school. | आफत की बारिश: दो दिन की भारी बारिश से नाला उफान पर, इसे पार कर स्कूल गए बच्चे – Kanker News

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 25raipur city pg10 0 1 1758846547
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 25raipur city pg10 0 1 1758846547

जिले में सोमवार और मंगलवार को 48 घंटे में 100 मिमी बारिश हुई। इससे नदी नाले ऊफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पढ़ाई, स्वास्थ्य, राशन व खेती किसानी के लिए ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डाल

.

जहां ज्यादा पानी है, वहां के छात्र पढ़ाई व परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। दो दिन बारिश के बीच ऐसी ही एक तस्वीर कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम अंजाड़ी नाला की आई। ग्राम पंचायत घोड़ागांव से आश्रित ग्राम अंजाड़ी की दूरी 5 किमी है। हाईस्कूल के 13 विद्यार्थी रोज पैदल घोड़ागांव स्कूल पहुंचते हैं।

गांव से निकलते ही कुछ दूरी पर अंजाड़ी नाला है। इसमें पानी होने से साइकिल या वाहन पार नहीं हो सकता। छात्रों को यहां बने स्टापडैम के उपर से बह रहे पानी को पार करना होता है। तेज बहाव के दौरान नाला पार करने में हमेशा खतरा बना रहता है।

बारिश से पानी भराव: बच्चों को स्कूल जाने में हो रही मुश्किल नवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कचंदा की मुख्य गली खेलवारपारा वार्ड नंबर 5 में बरसात के दिनों में पानी का भराव हो जाता है। इससे स्थानीय लोग खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे परेशानी का सामना कर रहे हैं। बजरंग चौक क्षेत्र में पानी भराव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। सरस्वती शिशु मंदिर मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल और ज्ञान उत्सव स्कूल विद्यासागर जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

10 छात्र परीक्षा से वंचित

भानुप्रतापपुर से मात्र 5 किमी दूर स्थित रानीडोंगरी गावड़ेपारा के दुमुहान नदी उफान पर होने से 25 सितंबर को 10 छात्र तिमाही परीक्षा में शामिल होने रानीडोंगरी स्कूल नहीं पहुंच पाए। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बारिश के दौरान इस नदी में पुल नही होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहता है।

स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति में समय पर मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते। सचिवालय से लेकर मुख्यमंत्री जनचौपाल, सुशासन तिहार, सरपंच, जनपद पंचायत, जनप्रतिनिधि, विधायक, जिला प्रशासन, सांसद और मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या नहीं सुलझी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जनगणना: 30 तक स्व-गणना यह ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं

April 18, 2026

हवन पूजन के साथ 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का समापन

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067692
Views Today : 28
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 3969
Total views : 88620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.