![]()
नवरात्र पर इस बार भी दंतेश्वरी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। डंकिनी नदी के पुल से यह नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर दूर से लोग यहां हर साल दर्शन करने पैदल भी आते हैं।
.
माई के दरबार में भक्त तरह तरह की मन्नतों के साथ बहुत कष्टपूर्ण तरीके से पहुंचते हैं। कोई घुटनों के बल तो कोई लेटकर मां तक पहुंच रहा है। जगदलपुर से दंतेवाड़ा की 85 किलोमीटर सड़क पैदल आ रहे भक्तों से गुलजार है। उनकी सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। रास्ते भर सेवाभावी लोग भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनके लिए जलपान, भोजन, मरहम पट्टी आदि का इंतजाम किया गया है।
<
