![]()
.
बच्चों और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या मिडिल स्कूल पथराटोला में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह एवं उनके सहयोगी तुलसी साहू द्वारा विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणाम बताए। कहा िक यह केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पारिवारिक और सामाजिक समस्या भी है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। माता-पिता और अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ खुलकर संवाद करें और उन्हें नशे से जुड़ी बुरी संगत और आदतों से बचाएं।
बच्चों और युवाओं को नशीली दवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना जरूरी है। स्कूलों और कॉलेजों में समय-समय पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। बच्चों को खेलकूद, संगीत, कला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में जोड़ा जाना चाहिए, जिससे वे सकारात्मक ऊर्जा की ओर उन्मुख हों और नकारात्मक प्रभावों से दूर रहें।
<
