जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के कुख्यात आरोपी महताब खान को गिरफ्तार कर लिया है। लोदाम थाना क्षेत्र के साईं टांगर टोली निवासी 22 वर्षीय महताब खान को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।.महताब खान लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और नारायणपुर थानों में गौ तस्करी के कई मामलों में मोस्ट वांटेड था। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत मामले दर्ज हैं।नारायणपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गौ तस्करी प्रकरण में कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया था।पिकअप में…
Author: admin
आज जहां अधिकतर बच्चे मोबाइल और तकनीक की चकाचौंध में अपने बचपन और पारिवारिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, वहीं रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी मनोज तिवारी के 11 वर्षीय बेटे अमूल्य राज ने अपने धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान से समाज के सामने एक.अमूल्य राज न केवल स्कूल की पढ़ाई में रुचि रखते हैं, बल्कि उन्हें रामायण, महाभारत, श्रीमदभगवद्गीता जैसे पवित्र ग्रंथों में विशेष रुचि रखते हैं। साथ ही वे वैदिक मंत्रों का पाठ भी आत्मीयता से करते हैं और उन्हें कई मंत्र कंठस्थ हैं।इतनी छोटी उम्र में उनका यह धार्मिक ज्ञान और संस्कारित व्यवहार न…
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर के बार-पब और होटलों में हो रहे नियमों के उल्लंघन पर आबकारी महकमा अब सख्त हुआ है। आबकारी आयुक्त ने बुधवार 1 अक्टूबर को प्रदेश भर में बार का संचालन करने वाले कारोबारियों की बैठक लेकर नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।.आबकारी- होटल कारोबारियों की बैठक जीएसटी भवन में हुई थी।आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने कारोबारियों को स्पष्ट कहा है, कि रात 12 बजे के बाद बार खुला मिलेगा तो सील होगा। कारोबारियों के अलावा बैठक में मौजूद अफसरों को भी नियमतः जांच करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की बात आबकारी…
मावली परघाव में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। (फाइल फोटो)बस्तर दशहरा की सबसे अनूठी मावली परघाव की रस्म आज रात निभाई जाएगी। इस रस्म को देखने और मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रुट में बदलाव किया है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की.वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले लोग रायपुर, भानपुरी, बकावंड, लालबाग मार्ग की ओर से आने वाले अपनी वाहनों लालबाग ग्राउंड, बस्तर क्लब, जेल रोड़ में पार्क करेंगे। जिसके बाद पैदल कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।ओडिशा, नगरनार और चांदनी चौक की…
कोरबा में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तारकोरबा पुलिस ने सिलसिलेवार लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दोपहिया वाहन, मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पानी टंकी बांकीमोंगरा निवासी प्रमोद कुमार उर्फ कल्लु (19), विष्णु उर्फ छोटू (18), कुदरी पारा निवासी विकास श्रीवास (20), राजा बाबू (21), संदीप दिवाकर (20), प्रगति नगर दर्री निवासी राहुल यादव (18) और दो नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने…
छाल में अचानक मौसम बदलने के बाद गाज गिरा और युवक के साथ 3 बकरी भी उसकी चपेट में आ गईछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों और 3 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।.मिली जानकारी के अनुसार, छाल क्षेत्र के ग्राम गंजाईपाली माझापारा निवासी आकाश किड़ो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19) मंगलवार दोपहर अपनी बकरियों को लेकर जंगल की ओर चराने गए थे। इस दौरान…
बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर बदमाशों ने कैश लाखो रुपए पार कर दियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर तीन बदमाशों ने 1 लाख 39 हजार रुपए पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।.दरअसल, ग्राम बोईरडीह पोटेबिरनी निवासी निराकर गुप्ता (20), जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। सोमवार को अपने भाई बंशीधर गुप्ता के साथ घरेलू सामान लेने लैलूंगा गया था। रास्ते में उसके चाचा सत्यानंद गुप्ता ने उसे 1 लाख 69 हजार रुपए का चेक देकर…
रामानुजगंज नगर में इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल मैदान में सागर मोती फाउंडेशन की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। हालांकि, लगातार हो रही बारिश.नगरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है, लेकिन मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तैयारियों में खलल डाला। गांधी मैदान में रावण का पुतला बनाने का कार्य पिछले दस दिनों से जारी है, परंतु लगातार बारिश के कारण काम…
जांजगीर-चांपा में विधायक व्यास कश्यप और कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर गौ तस्करी का आरोप लगाया और बंद किए गए गौठानों को फिर से शुरू करने की मांग की। कांग्रेस ने दावा किया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से ल.कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2500 से अधिक गायों की सड़क दुर्घटनाओं और भूख से मौत हुई है। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद गौ तस्करी बढ़ गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2023 से पहले 10,800 गौठान शुरू…
जांजगीर-चांपा जिले में गरबा कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंची। जहां अदा ने छत्तीसगढ़ी गाने गाए, लोगों के साथ खुद भी डांस किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।.वायरल वीडियो में अदा शर्मा ने अपनी आवाज में ‘मोहनी खावके गोरी जीयरा रे चुराए रे’ और ‘सुन मोर सजना मोला रायपुर के गोल बाजार ले जा’ जैसे छत्तीसगढ़ी गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने मंच पर कुछ युवतियों के साथ ‘गोरी के गोरे गोरे गाल बिलासपुर में बवाल होगे रे’ गाने पर जमकर डांस भी किया।जांजगीर चांपा में अदा शर्मा ने रायपुर के गोल बाजार ले जाना…