Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress alleges BJP government is involved in cow smuggling | कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार कर रही गौ तस्करी: विधायक व्यास कश्यप बोले- 5 लाख गोवंश गायब, फिर से गौठान शुरू करने की मांग की – janjgir champa News
Breaking News

Congress alleges BJP government is involved in cow smuggling | कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार कर रही गौ तस्करी: विधायक व्यास कश्यप बोले- 5 लाख गोवंश गायब, फिर से गौठान शुरू करने की मांग की – janjgir champa News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3d4e7a70 0e44 42a5 807f 9095652a834d 1759314430011
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा में विधायक व्यास कश्यप और कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर गौ तस्करी का आरोप लगाया और बंद किए गए गौठानों को फिर से शुरू करने की मांग की। कांग्रेस ने दावा किया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से ल

.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2500 से अधिक गायों की सड़क दुर्घटनाओं और भूख से मौत हुई है। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद गौ तस्करी बढ़ गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2023 से पहले 10,800 गौठान शुरू किए थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है।

भाजपा सरकार बनने के बाद बड़ी संख्या में गायें की मौत- विधायक

उन्होंने कहा कि इन गौठानों में गोवंश के लिए चारा और पानी की सुरक्षित व्यवस्था होती थी। गौठान बंद होने से आवारा घूम रहे गोवंश के लिए समस्या पैदा हो गई है। भाजपा सरकार बनने के बाद से बड़ी संख्या में गायें भूख, चारे-पानी के अभाव और सड़क दुर्घटनाओं में मारी गई हैं। लगभग 1200 से अधिक गायें भूख और चारे-पानी की कमी से मर गईं। 850 से अधिक गायें सड़क दुर्घटनाओं में कुचली गई हैं।

5b72fe58 0c27 408a b0de 23ef68412b93 1759314430012

यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचाई गई गायें

उन्होंने कहा कि 200 से अधिक गायों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहा गईं? सीधा मतलब है, उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई है।

दुनिया का दूसरा बीफ निर्यातक देश बना भारत

विधायक ने कहा कि खुद को गौ पूजक और गौ रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महापाप हो रहा है। गायों की तस्करी हो रही है। गाय स्लाटर हाउस भेजी जा रही हैं। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया। बीफ निर्यात कर मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है।

भाजपा सरकार गोवंश को भेज रही कत्ल खाने

उन्होंने का काह कि भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्टोरल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, तब हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया। ताकि लोग गायों का पालन-पोषण करें। उनकी आय का जरिया बने और भाजपा की डबल इंजन सरकार तो गोवंश को कत्ल खाने भेज रही है।

न गौ अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गौ धाम

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने गौठान बंद कर दिया। विकल्प के तौर पर पहले गौ अभ्यारण्य बनाने की बात की गई। फिर गौधाम बनाने का निर्णय लिया गया। लेकिन न गौ अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गौ धाम बनाया गया। दिखाए के लिए गौ धामों में चारा के लिए राशि की घोषणा भी सरकार ने किया। प्रति पशुधन 10 रुपए प्रतिदिन चारा के लिए आवंटन की बात की गई। इतने में कौन सा चारा आएगा?



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका:जांच करने रायपुर से पहुंची टीम, सेंट्रल-जेल, नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल के लिए गए सैंपल

April 19, 2026

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067894
Views Today : 65
Views Last 7 days : 997
Views Last 30 days : 4083
Total views : 88830
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.