Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gang involved in robbery arrested in Korba | कोरबा में लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार: दो नाबालिग सहित आठ पकड़ाए, पेट्रोल पंप कर्मी, बाइक सवार और युवती से की थी लूट – Korba News
Breaking News

Gang involved in robbery arrested in Korba | कोरबा में लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार: दो नाबालिग सहित आठ पकड़ाए, पेट्रोल पंप कर्मी, बाइक सवार और युवती से की थी लूट – Korba News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2bceabe5 0b4a 4d18 9673 0c159de6a443 1759318663864
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार

कोरबा पुलिस ने सिलसिलेवार लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दोपहिया वाहन, मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पानी टंकी बांकीमोंगरा निवासी प्रमोद कुमार उर्फ कल्लु (19), विष्णु उर्फ छोटू (18), कुदरी पारा निवासी विकास श्रीवास (20), राजा बाबू (21), संदीप दिवाकर (20), प्रगति नगर दर्री निवासी राहुल यादव (18) और दो नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

d94e6a93 4ccb 4d31 8968 1b9d465f20a2 1759318713210

कोरबा में सिलसिलेवार लूट की वारदातों को दिया था अंजाम

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया था। 22 सितंबर को बांकीमोंगरा और दर्री थाना के बीच सुमेधा पुल पर अमित सिंह नामक युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी गई थी। बदमाशों ने उसे पुल से फेंकने का भी प्रयास किया था।

इसी तरह, बलगी में एक युवती से भी लूटपाट की गई थी। दर्री के एचपी पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने कर्मचारी दिलबोध यादव से मारपीट कर नकदी लूटी थी। दिलबोध यादव ने बताया कि वे रात में बाइक पर आए थे और मारपीट कर पैसे लूटकर फरार हो गए।

479851e5 fd1e 4ec5 9ba4 243c1f498707 1759318686844

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इन सिलसिलेवार लूट की वारदातों को गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर सेल, बांकीमोंगरा और दर्री पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अहम सुराग मिलने के बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका:जांच करने रायपुर से पहुंची टीम, सेंट्रल-जेल, नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल के लिए गए सैंपल

April 19, 2026

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067894
Views Today : 65
Views Last 7 days : 997
Views Last 30 days : 4083
Total views : 88830
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.