Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cash stolen from bike trunk in Chhattisgarh’s Raigarh | बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाश ले उड़े 1.39 लाख: पता पूछने के बहाने बातों में उलझाया, बैंक से पैसे निकालकर जा रहा था घर – Raigarh News
Breaking News

Cash stolen from bike trunk in Chhattisgarh’s Raigarh | बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाश ले उड़े 1.39 लाख: पता पूछने के बहाने बातों में उलझाया, बैंक से पैसे निकालकर जा रहा था घर – Raigarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dikki se chori dainik bhaskar 1759308656
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर बदमाशों ने कैश लाखो रुपए पार कर दिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर तीन बदमाशों ने 1 लाख 39 हजार रुपए पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

.

दरअसल, ग्राम बोईरडीह पोटेबिरनी निवासी निराकर गुप्ता (20), जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। सोमवार को अपने भाई बंशीधर गुप्ता के साथ घरेलू सामान लेने लैलूंगा गया था। रास्ते में उसके चाचा सत्यानंद गुप्ता ने उसे 1 लाख 69 हजार रुपए का चेक देकर बैंक से पैसे लाने को कहा।

निराकर ने स्टेट बैंक से रुपए निकालकर 50 हजार रुपए एक परिचित को दिए और बाद में एटीएम से 20 हजार रुपए निकालकर शेष 1 लाख 39 हजार रुपए बाइक की डिक्की में रख लिया। इसके बाद वह कुंजारा रोड पर गौशाला के पास अपने चाचा का इंतजार कर रहा था।

घटना के बाद लैलूंगा पुलिस मामले की जांच में जुटी।

घटना के बाद लैलूंगा पुलिस मामले की जांच में जुटी।

पता पूछने के बहाने बातों में उलझाया

इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उनमें से दो ने पता पूछने के बहाने निराकर को बातों में उलझाया, जबकि तीसरे ने मौका पाकर डिक्की का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 1 लाख 39 हजार रुपए लेकर भाग निकले।

कुछ देर बाद जब निराकर ने डिक्की देखी तो ताला टूटा हुआ था और रुपए गायब थे। पास के दुकानदार से पूछताछ पर उसे चोरी की जानकारी हुई।

पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार शाम को निराकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rajnandgaon Grain Warehouse Theft | CCTV Reveals Habitual Offender Arrested

June 5, 2026

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का डांस का वीडियो वायरल:गृह ग्राम में शादी समारोह में पारंपरिक लोकगीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमीं

June 5, 2026

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072857
Views Today : 7
Views Last 7 days : 1179
Views Last 30 days : 5693
Total views : 96384
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.