आरोपी डीलर जैद जाफर खान को पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है।सरगुजा जिले में एक डॉक्टर से सेकेंड हैंड मर्सिडीज कार दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपए की ठगी हुई है। चोपड़ापारा के रहने वाले डॉ. अभिजीत जैन ने 2020 में कार खरीदने के लिए लिए मुंबई के डीलर से संपर्क किया था।.आरोपी डीलर ने पैसे तो ले लिए लेकिन कार नहीं दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 30 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी 4 साल से कार दूंगा कहकर डॉक्टर को घुमा रहा था।डॉ अभिजीत जैन ने दर्ज कराई थी…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।.मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के…
जगद्गुरु रामभद्राचार्य बुधवार को अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे। वे कोरबा में रामकथा समाप्त कर चित्रकूट धाम लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले कोटमी में शिष्यों से मुलाकात की और फिर पेंड्रा पहुंचे। बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के स.जानकारी के मुताबिक, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पेंड्रा में होने जा रहा है। यह सात दिवसीय कथा 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी। इस दौरान भक्तजन प्रतिदिन कथा श्रवण कर भक्ति, ज्ञान और आनंद का लाभ उठा सकेंगे।कथा को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु तैयारियों…
सरगुजा में दशहरा के अवसर 85 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के साथ 60-60 फुट के मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पीजी कॉलेज मैदान में पुतलों को कलाकार अंतिम रूप देने में लगे हैं। दशहरा के अवसर पर स्थानीय राम मंदिर से शोभ.सरगुजा में दशहरा के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कालेज मैदान में रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इसके लिए जिला प्रशासन, सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक सेवा समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। रावण के 65 फुट के पुतले को तैयार किया जा…
कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए हैं और सरकार गोवंश की तस्करी.मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गायों की तस्करी शुरू हो गई है। गाय दूसरे राज्य में भेजे जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि गौठान योजना बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गोवंश एक समस्या बन गए, जिसके बाद सरकार ने अघोषित रूप से गोवंश की तस्करी को बढ़ावा…
बस्तर दशहरे की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक निशा जात्रा की रस्म शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर पूरी हुई। मंगलवार (30 सितंबर) को इस रस्म में 12 बकरों की बलि देकर 617 साल पुरानी परंपरा निभाई गई।.बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने आधी रात मां खमेश्वरी की पूजा अर्चना कर इस रस्म को पूरा किया। उन्होंने बुरी प्रेत आत्माओं से राज्य की रक्षा करने देवी से कामना की। वहीं, मां के लिए नमकीन भोग भी बनाया गया।मां के लिए नमकीन भोग बनाया गया।बस्तर दशहरे की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक निशा जात्रा की रस्म पूरी हुई।क्या है निशा…
बलरामपुर जिले में 1 अक्टूबर से लागू हुए ‘नो हेलमेट – नो पेट्रोल’ नियम का पहले दिन ही व्यापक असर देखने को मिला। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, अब बाइक सवारों को हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल मिलेगा। नियम लागू होने के पहले दिन ही लोगों में अच्छी जागरूकता देख.जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं, वहीं जिला मुख्यालय में एसडीएम अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में हेलमेट लगाकर बाइक रैली निकाली गई। 40 से अधिक पेट्रोल पंपों पर अधिकांश दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर पेट्रोल लेने पहुंचे।बिना हेलमेट आए ग्राहकों को पेट्रोल देने से मनापेट्रोल पंप संचालकों ने…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी की हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। विवाद के उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, चैतराम धनवार (45) पत्नी बंधन बाई धनवार (43) और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली गांव में ही रहता था। वह पत्नी के करेक्टर पर शक करता था। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी होता…
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े मामले में चार और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोपियों में सुनीता पोटाम, शंकर मुचक्की और दशरथ उर्फ दसरू मोडियाम शामिल.एमबीएम, माओवादी संगठन का फ्रंटल ग्रुप है, जिसे अक्टूबर 2024 में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 की धारा 3 (1) के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। चौथा आरोपी मल्लेश कुंजाम सीपीआई (माओवादी) का सशस्त्र कैडर है और अभी फरार है।माओवादी फंडिंग और विरोध प्रदर्शनों में भूमिकाएनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी माओवादी…
कोंडागांव जिले के भूमका और हिर्री गांवों में विजयादशमी पर रावण दहन नहीं होता बल्कि एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। दशहरे पर जहां देशभर में रावण के पुतले जलाए जाते हैं, वहीं इन गांवों में मिट्टी का विशाल रावण बनाकर उसका वध किया जाता है।.इस सदियों पुरानी परंपरा में रावण की नाभि से ‘अमृत’ निकालने का विधान है। गांव के लोग मिट्टी का रावण बनाते हैं। रामलीला के मंचन के बाद रावण वध किया जाता है। इस दौरान रावण की नाभि से एक तरल पदार्थ, जिसे ग्रामीण ‘अमृत’ मानते हैं, निकाला जाता है।ग्रामीण इसे अपने माथे पर तिलक लगाकर…