Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur mein bawal hoge… Ada Sharma’s dance video in the song | बिलासपुर में बवाल होगे…गाने में अदा शर्मा का डांस VIDEO: जांजगीर-चांपा में गरबा नाइट में शामिल हुई; छत्तीसगढ़ी गाने गाकर लोगों को एंटरटेन किया – janjgir champa News
Breaking News

Bilaspur mein bawal hoge… Ada Sharma’s dance video in the song | बिलासपुर में बवाल होगे…गाने में अदा शर्मा का डांस VIDEO: जांजगीर-चांपा में गरबा नाइट में शामिल हुई; छत्तीसगढ़ी गाने गाकर लोगों को एंटरटेन किया – janjgir champa News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 6 1 1759308709
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले में गरबा कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंची। जहां अदा ने छत्तीसगढ़ी गाने गाए, लोगों के साथ खुद भी डांस किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

वायरल वीडियो में अदा शर्मा ने अपनी आवाज में ‘मोहनी खावके गोरी जीयरा रे चुराए रे’ और ‘सुन मोर सजना मोला रायपुर के गोल बाजार ले जा’ जैसे छत्तीसगढ़ी गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने मंच पर कुछ युवतियों के साथ ‘गोरी के गोरे गोरे गाल बिलासपुर में बवाल होगे रे’ गाने पर जमकर डांस भी किया।

जांजगीर चांपा में अदा शर्मा ने रायपुर के गोल बाजार ले जाना रे वाला गाना गाया।

जांजगीर चांपा में अदा शर्मा ने रायपुर के गोल बाजार ले जाना रे वाला गाना गाया।

मंच पर मौजूद लड़कियों के साथ अदा ने डांस किया।

मंच पर मौजूद लड़कियों के साथ अदा ने डांस किया।

गरबा नाइट आयोजन में अदा शर्मा की प्रस्तुति।

गरबा नाइट आयोजन में अदा शर्मा की प्रस्तुति।

अदा ने मां दुर्गा की स्तुति भी की

जानकारी के मुताबिक, 29 सितंबर को हाई स्कूल मैदान में ग्रैंड गरबा नाइट 3.0 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने खुद गाने गाकर गरबा नाइट में पहुंचे लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

दर्शकों की फरमाइश पर अदा शर्मा ने मां दुर्गा की स्तुति भी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ नामक फिल्म की थी, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी शामिल हुए।

6 महीने पहले रायपुर आई थी एक्ट्रेस अदा शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा प्राइवेट इवेंट में शामिल होने के लिए 6 महीने पहले रायपुर आई थी। इस बीच उन्होंने राम मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर मंदिर दर्शन की तस्वीर भी पोस्ट किया था।

रायपुर के राम मंदिर में अदा शर्मा ने माथे पर श्रीराम का टीका लगवाया। जगन्नाथ मंदिर के शांत माहौल में बैठी दिखाई दीं। अपने होटल के कमरे में उन्होंने एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट करते अदा ने फनी अंदाज में बताया कि, उनके कमरे में भूत है। दरअसल, होटल के कमरे में एक लैंप खुद ही ऑन-ऑफ हो रहा था। इसी मूमेंट को एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में शूट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पढ़ें पूरी खबर…

इस पोस्ट को शेयर करते अदा ने फनी अंदाज में बताया कि, उनके कमरे में भूत है।

इस पोस्ट को शेयर करते अदा ने फनी अंदाज में बताया कि, उनके कमरे में भूत है।

2008 में की थी करियर की शुरुआत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल नहीं रह पाई थी, लेकिन अदा शर्मा को पहचान दिला गई थी। इस फिल्म के बाद अदा शर्मा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन गई थीं।

अब अदा शर्मा अपने करियर में 39 से ज्यादा फिल्में और सीरीज में काम कर चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में बतौर लीड हीरोइन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी हैं।

छत्तीसगढ़िया कलाकार शिवा मानिकपुरी ने बनाई अदा शर्मा की रंगोली।

छत्तीसगढ़िया कलाकार शिवा मानिकपुरी ने बनाई अदा शर्मा की रंगोली।

comp 11685005066 1759308595
whatsapp image 2024 01 11 at 80703 am 41704941345 1759308601

‘केरला फाइल्स’ ने खूब कमाई की थी

अदा शर्मा की फिल्म ‘केरला फाइल्स’ ने खूब कमाई की थी। अब अदा शर्मा एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और अपनी धाकड़ फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं फैन्स के बीच अदा शर्मा की दीवानगी का आलम ये है कि खून से ही पेंटिंग बना दे रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका:जांच करने रायपुर से पहुंची टीम, सेंट्रल-जेल, नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल के लिए गए सैंपल

April 19, 2026

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067894
Views Today : 65
Views Last 7 days : 997
Views Last 30 days : 4083
Total views : 88830
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.