![]()
रामानुजगंज नगर में इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल मैदान में सागर मोती फाउंडेशन की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। हालांकि, लगातार हो रही बारिश
.
नगरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है, लेकिन मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तैयारियों में खलल डाला। गांधी मैदान में रावण का पुतला बनाने का कार्य पिछले दस दिनों से जारी है, परंतु लगातार बारिश के कारण काम रुक-रुक कर हो रहा है।
बारिश से रावण के पुतले बनाने का काम ठप
मंगलवार और बुधवार को कई घंटों तक कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे आयोजन समिति की चिंता बढ़ गई है। आयोजकों ने बताया कि यदि बारिश जारी रहती है, तो रावण दहन कार्यक्रम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने पर विचार किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगरवासियों को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहेगा और रावण दहन का यह ऐतिहासिक आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न होगा।
<
