3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।रायपुर की एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में आग लग गई। इस डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर का ढेर था। आग टायरों के जरिए तेजी से फैल गई। जिससे करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा।.हालांकि, आसपास के प्लांट से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।पहले देखिए ये तस्वीरें-घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है।…
Author: admin
22 सितंबर से देशभर में जीएसटी की नई घटी हुई दरें लागू हो गई है। इससे रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली सामग्री जैसे डिटर्जेंट, सौंदर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाने-पीने की पैक्ड वस्तुएं और स्टेशनरी सस्ती हुई हैं, लेकिन रायपुर में आम जनता को इससे र.ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश खुदरा दुकानदार अभी भी ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। दुकानदार पुराने स्टॉक का हवाला देते हुए पुराने दाम पर ही सामान बेच रहे हैं। भास्कर की पड़ताल में भी ये सामने आया कि अधिकांश खुदरा दुकानों में पुराने दाम पर ही सामाग्री बेची जा रही है।…
खत्म होगा बस से महंगा और लंबा सफर का दौरा, कुरूद तक पटरी बिछी, सिर्फ 22 किमी का बचा काम.नवा रायपुर से कुरुद तक पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया है। कुरूद से धमतरी तक करीब 22 किमी मिट्टी का काम हो गया है। गिट्टी, पटरी और रेल लाइन का काम बचा है। रेलवे फरवरी 2026 तक पटरी बिछाकर रेल चलाने का लक्ष्य रखा है।ट्रेन का संचालन शुरू होने से नवा रायपुर-पुराना रायपुर और धमतरी रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे करीब 25 लाख की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। रेल अफसरों की माने तो नवा रायपुर से कुरूद…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है।.जनता की समस्याओं का समाधान ही असली प्रशासन कहलाता है। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के 13 और 2021 बैच के एक प्रशिक्षु अधिकारी से बातें कर रहे थे। उन्होंने अफसरों से कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं।आने वाले समय में आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने और राजस्व मामलों के तेजी से निपटारे में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की भूमिका और बढ़ जाएगी। आप सबों को…
नवरात्र पर इस बार भी दंतेश्वरी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। डंकिनी नदी के पुल से यह नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर दूर से लोग यहां हर साल दर्शन करने पैदल भी आते हैं।.माई के दरबार में भक्त तरह तरह की मन्नतों के साथ बहुत कष्टपूर्ण तरीके से पहुंचते हैं। कोई घुटनों के बल तो कोई लेटकर मां तक पहुंच रहा है। जगदलपुर से दंतेवाड़ा की 85 किलोमीटर सड़क पैदल आ रहे भक्तों से गुलजार है। उनकी सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही…
जिले में सोमवार और मंगलवार को 48 घंटे में 100 मिमी बारिश हुई। इससे नदी नाले ऊफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पढ़ाई, स्वास्थ्य, राशन व खेती किसानी के लिए ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डाल.जहां ज्यादा पानी है, वहां के छात्र पढ़ाई व परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। दो दिन बारिश के बीच ऐसी ही एक तस्वीर कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम अंजाड़ी नाला की आई। ग्राम पंचायत घोड़ागांव से आश्रित ग्राम अंजाड़ी की दूरी 5 किमी है। हाईस्कूल के 13 विद्यार्थी रोज पैदल घोड़ागांव…
राज्य सरकार ने इस बार धान बेचने वाले किसानों के लिए नया सिस्टम तैयार किया है। एग्रीस्टैक और किसान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाए बगैर किसान धान नहीं बेच पाएंगे। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया एग्रीस्टैक पोर्टल ही किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। इ.प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल, राज्य शासन की ओर से कहा गया कि नया सिस्टम कई प्रकार की खामियों को दूर करेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसानों की पहचान और जमीन का ब्यौरा अब डिजिटल डेटाबेस से जुड़ जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक…
भास्कर एक्सपर्ट- डॉ. अब्बास नकवी, एमडी मेडिसिन,डॉ. राकेश गुप्ता, सदस्य मेडि .काउंसिल डॉ. महेश सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष स्टेट IMA.बच्चे को कौनसा इंजेक्शन दिया गया, ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन फिर भी ऐसी आशंका हो सकती है कि बच्चे की मौत दवा के ओवरडोज की वजह से हुई हो। ये एंटीबायोटिक के ओवरडोज होने वजह से भी हो सकता है। दरअसल, किसी भी बच्चे को एंटीबायोटिक या कोई भी दवा का जो डोज दिया जाता है।उसमें उसके वजन, उसकी उम्र मेडिकल हिस्ट्री आदि पहलुओं पर अच्छी तरह से विचार करने के बाद ही डोज तय किया जाता है। इस केस…
.बच्चों और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या मिडिल स्कूल पथराटोला में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह एवं उनके सहयोगी तुलसी साहू द्वारा विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणाम बताए। कहा िक यह केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पारिवारिक और सामाजिक समस्या भी है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। माता-पिता और अभिभावकों को चाहिए…
.शासकीय टीसीएल पीजी कॉलेज, जांजगीर में आईक्यूएसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस और गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का तात्पर्य और प्रभाव” विषय पर एकदिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोमल शुक्ला ने किया और आयोजन प्राचार्य डॉ. डीआर लहरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एमएल पाटले ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और शोध जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। उन्होंने बताया कि एआई आधारित टूल्स विद्यार्थियों की सीखने की शैली को पहचानकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान…