Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Massive fire in the dump yard of an oil factory in Raipur, VIDEO | रायपुर के ऑयल-फैक्ट्री में आग…3KM तक दिखा धुएं का गुबार,VIDEO: डंप-यार्ड में रखे टायरों से फैली, तेल-स्टोरेज तक पहुंचती तो हालात बेकाबू हो सकते थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Massive fire in the dump yard of an oil factory in Raipur, VIDEO | रायपुर के ऑयल-फैक्ट्री में आग…3KM तक दिखा धुएं का गुबार,VIDEO: डंप-यार्ड में रखे टायरों से फैली, तेल-स्टोरेज तक पहुंचती तो हालात बेकाबू हो सकते थे – Chhattisgarh News

By adminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 5 1758820000
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

रायपुर की एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में आग लग गई। इस डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर का ढेर था। आग टायरों के जरिए तेजी से फैल गई। जिससे करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा।

.

हालांकि, आसपास के प्लांट से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

फैक्ट्री के डंप यार्ड के हिस्से पर लगी थी। डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर पड़े थे।

फैक्ट्री के डंप यार्ड के हिस्से पर लगी थी। डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर पड़े थे।

करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा।

करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा।

डंप यार्ड में पड़े थे पुराने टायर

चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। सूचना मिली कि सिलतरा इलाके के जेसी रिक्लेमेशन नाम की फैक्ट्री में आग लगी है। मौके पर फौरन पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड रवाना हुई।

आग फैक्ट्री के डंप यार्ड के हिस्से पर लगी थी। डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर पड़े थे। आग इसी के सहारे तेजी से फैलने लगी। इसके बाद गोदावरी और सारडा प्लांट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को फैक्ट्री के दूसरे हिस्से में फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, डंप यार्ड में रखें टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

पास में था तेल का स्टोरेज

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में तेल का उत्पादन किया जाता है। जिसमें टायरों की मदद ली जाती हैं। आग डंप यार्ड में लगी थी जो फैक्ट्री के एक हिस्से में मौजूद है, वहीं दूसरी ओर तेल उत्पादन का काम होता है। वहीं तेल का स्टोरेज भी था।

फैक्ट्री प्रबंधन और फायर ब्रिगेड ने आग को फैलने से रोक दिया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि आगे की जांच में हो पाएगी। लेकिन इस आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग भड़कते ही फैक्ट्री में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को फौरन बाहर निकाला गया।

……………………………..

रायपुर की ये खबर भी पढ़ें…

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भड़की आग…रेस्क्यू का VIDEO: बाढ़ आई तो लोगों की जान बचाते दिखी NDRF-SDRF की टीम, नवा रायपुर में मॉक ड्रिल

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को मैच के दौरान अचानक आग भड़क उठी।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को मैच के दौरान अचानक आग भड़क उठी।

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को मैच के दौरान अचानक आग भड़क उठी और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। तभी मौके पर मौजूद NDRF, SDRF और छत्तीसगढ़ फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जनगणना: 30 तक स्व-गणना यह ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं

April 18, 2026

हवन पूजन के साथ 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का समापन

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067692
Views Today : 28
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 3969
Total views : 88620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.