कोंडागांव जिले के ग्राम केजंग में एक महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। गुरुवार (2 अक्टूबर) को इसी बीच एम्बुलेंस एक नाले में फंस गई। जिससे बात पीड़िता की जान पर बन आई।.मामला बयानार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक नाले में ही अटकी रही। इस दौरान परिजन और ग्रामीण वाहन को निकालने का प्रयास करते रहे।काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को नाले से बाहर निकाला जा सका और महिला को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पीड़िता…
Author: admin
रायपुर के ब्राम्हणपारा इलाके में स्थित कंकाली मठ का दरवाजा साल में सिर्फ एक बार दशहरे के दिन खुलता है। मठ के अंदर 1000 साल पुराने नागा साधुओं के कमंडल, कपड़े, चिमटा, त्रिशूल, ढाल और कुल्हाड़ी आदि रखे हुए हैं। इनकी पूजा की जाती है। इन्हें देखने के लिए.दरअसल, गुरुवार विजयदशमी के दिन को मठ के कपाट 18 घंटे के लिए खोला गया। लोग सुबह 6 बजे से मठ में दर्शन करने पहुंचे। आज रात 12 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन कंकाली देवी अपने अस्त्र शस्त्र के साथ मठ में…
सरगुजा में रियासतकालीन परंपरा के अनुसार दशहरा के अवसर पर सरगुजा पैलेस में राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित राजपरिवार ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वे लोगों के मुलाकात के लिए पैलेस में पहुंचे। सरगुजा का पुरातन पैलेस दशहरा के अवसर पर आम लोगों के ल.सरगुजा में दशहरा की रियासतकालीन परंपरा रही है। रियासतकाल में संधि पूजन के बाद से ही दशहरा का महोत्सव शुरू हो जाता था। संधि पूजन के बाद राजा पैलेस में पहुंचते हैं तो आदिवासी समुदाय द्वारा द्वार पूजा की परंपरा है। दशहरा के अवसर पर राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित उनके भतीजे आदितेश्वर…
बीएसएनएल ने राष्ट्रीय वाईफाई रोमिंग सेवा और IFTV/IPIV (300 से अधिक लाइव टीवी चैनल) उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। बिलासपुर में बीएसएनएल के जनरल मैनेजर एन. श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-सिम सेवाएं भी जल्द ही उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध.बिलासपुर क्षेत्र में 4G अपग्रेडेशन के तहत, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा में अब तक 1,133 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) को 4G में अपग्रेड किया गया है।फेज IX-2 के तहत 844 टावरों में से 791 को स्वदेशी 4G में अपग्रेड किया जा चुका है। डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत 476 टावरों में से 342 चालू किए गए…
राजनांदगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए एक.कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो…’ और ‘रघुपति राघव राजाराम’ का गायन हुआ। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय और प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सेवा पखवाड़ा के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण…
मनेन्द्रगढ़ में बंगाली परंपरा से दुर्गा पूजाएमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में नवरात्र के अवसर पर “बंग महिला समिति” द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।.समिति ने शंख बजाओ प्रतियोगिता, उल्लू ध्वनि प्रतियोगिता, धुनुची नृत्य प्रतियोगिता, भजन गायन प्रतियोगिता, बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में ज्योति मजूमदार और अनिमा घोषाल की प्रमुख भूमिका…
SECL में नौकरी पाने की लालच में अपनों को ही मरवाने रची साजिश।बिलासपुर में मां-बेटी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नकाबपोश बदमाशों ने उनकी हत्या करने के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी ली थी। हालांकि, इस साजिश में उनकी योजना कामयाब नहीं हुई। हमलावरों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया.मल्हार के खईयापारा निवासी सतरूपा श्रीवास गृहिणी है। वो अपनी बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती है। घटना बीते शनिवार की सुबह की है। शुक्रवार की रात दोनों मां-बेटी खाना खाने के बाद सो गई थी। सुबह करीब 5.30 बजे बृहस्पति…
पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती को प्रेमी ने चाकू माराअंबिकापुर के रिंग रोड़ में संचालित पेट्रोल पंप में कार्य करने वाली युवती को उसके प्रेमी ने चाकुओं से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी य.जानकारी के मुताबिक, रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करने वाली युवती भारती टोप्पो (27 वर्ष) सुबह ड्यूटी पर थी। सुबह करीब 11.40 बजे एक युवक जोगेंद्र पैकरा निवासी कुसमी, बलरामपुर बिना नंबर की बाइक से…
कांकेर जिले में नवरात्रि की नवमी पर ज्योति कलश विसर्जन के दौरान सांसद भोजराज नाग को देवी चढ़ गई। अंतागढ़ के शीतला माता मंदिर में पूरे विधि विधान से नवमी की पूजा हुई, इस दौरान वे झूपने लगे। सांसद की मां नूतन नाग ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।.इसके बाद कलश विसर्जन जोगीधारा नदी के संगम में किया गया। भोजराज नाग ने बताया कि धनोरा में स्थित खंडा डोकरा आंगा देव अंतर्गत आने वाली बूढ़ी माता है, वो मुझ पर सवार होती है। 15-20 सालों से मुझे देवी आती है।इस दौरान गांव की महिलाएं बच्चे सभी आशीर्वाद लेते है।सांसद…
भिलाई के सुपेला इलाके के दो युवकों ने लालच में आकर अपना बैंक अकाउंट किराए पर दे दिया। नतीजा यह हुआ कि इन खातों में 4 लाख 29 हजार 481 रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पकड़ा गया। अब दोनों पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की तलाशी शुरू हो गई है.पहला केस : 3.85 लाख पहुंचे बब्बु अली के खाते में गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें सबसे पहले नाम आया कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, सड़क-13, सुपेला निवासी बब्बु अली (39 वर्ष) का। उसने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में…