बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के सिलसिलेवार मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 6 बाइक भी बरामद की गई हैं।.पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी चोरी की गई बाइक का इ्स्तेमाल करते थे और पेट्रोल खत्म होने पर तुरंत दूसरी बाइक चुरा लेते थे। इस तरह वे लगातार नई गाड़ियां चुराकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की।…
Author: admin
सरगुजा में विजयादशमी के अवसर पर पीजी कालेज मैदान में झमाझम बारिश के बीच रावण दहन किया गया। अचानक बारिश शुरू होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बारिश के कारण आतिशबाजी प्रभावित हुई। बारिश के कारण अतिथियों का भाषण भी नहीं हो पाया। दर्शक दीर्घा में.सरगुजा में विजयादशमी के अवसर पर राम मंदिर से राम-जानकी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा महोत्सव स्थल पीजी कॉलेज मैदान पहुंची। दशहरा महोत्सव के तहत आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता एवं शैला नृत्य प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत…
बलौदाबाजार के पलारी दशहरा मैदान में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन से पहले मनमोहक रामलीला और राम-रावण संवाद का मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भक्ति और शौर्य की अनुभूति कराई।.कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र को नैतिकता और धर्म का मार्गदर्शक बताया और पलारी की रामलीला को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत बताया, जिसे भव्य रूप देना सभी का कर्तव्य है।सूर्यास्त…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान शाह बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।बताया जा रहा है कि इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में यह दौरा एक अहम कदम साबित होगा। बस्तर दशहरा उत्सव में शामिल होने के साथ केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर की आदिवासी परंपराओं को जानने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। स्वदेशी मेले आयोजन में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के…
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को कोंडागांव के बड़े कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में बुजुर्गों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप म.विधायक उसेंडी ने कहा कि यदि मन मजबूत हो तो उम्र भी छोटी हो जाती है। उन्होंने बुजुर्गों को परिवार की सबसे बड़ी शक्ति बताया, जिनके रहने से घर-परिवार सुरक्षित और निश्चिंत रहता है। उन्होंने बुजुर्गों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने का आग्रह किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई बुजुर्गों…
राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू करने की दिशा में तैयारी जोरों पर है। एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीजीपी अरूण देव गौतम को सौंप दी है।.सीएम साय ने 15 अगस्त को की थी घोषणा।सूत्रों के मुताबिक, डीजीपी इस रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद इसे सरकार को भेजेंगे। चर्चा है कि रायपुर के साथ ही दुर्ग-भिलाई में भी कमिश्नरी प्रणाली लागू करने पर मंथन चल रहा है और अगले वित्तीय वर्ष में दुर्ग-भिलाई में भी यह व्यवस्था शुरू की जा सकती है।रायपुर में 1 नवंबर से कमिश्नरी प्रणाली होगी लागूराजधानी रायपुर में…
विजयादशमी पर मनेंद्रगढ़ में दुर्गा विसर्जन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल लाइन दुर्गा सेवा समिति ने उज्जैन से विशेष झांझ और डमरू टीम को आमंत्रित किया था। महाकाल की नगरी उज्जैन से आई इस टीम ने अपनी कला और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया।.उनके प्रदर्शन को देखने के लिए शहर के चौक-चौराहों से लेकर हसदेव गंगा तट तक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विसर्जन यात्रा के दौरान झांझ और डमरू की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ के शीतला माता की मढ़िया प्रांगण में महाआरती का भी आयोजन किया गया।सिविल लाइन दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों…
कोंडागांव में 2 अक्टूबर को भारी बारिश के बीच दशहरा पर्व मनाया गया। इस वर्ष पहली बार रावण के साथ उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के विशालकाय पुतले भी जलाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।.सुबह से हो रही झमाझम बारिश के कारण पुतले पूरी तरह भीग गए थे, जिससे उन्हें जलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इन पुतलों को बनाने का काम एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो गया था, जिसमें कारीगरों ने बारीकी से मेहनत की थी। भीगे होने के कारण पुतले थोड़े कमजोर भी दिख रहे थे।छतरियां लेकर पहुंचे लोगशाम होते ही बारिश की फुहारों…
रायपुर20 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से ठीक 2 दिन पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। इनमें 49 नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। सरेंडर्ड नक्सलियों में.सिर्फ बीजापुर जिले में ही 1 जनवरी 2025 से अब तक 421 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं। 410 माओवादियों ने हथियार छोड़ दिया है। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 137 माओवादी मारे गए हैं। 2 अक्टूबर को सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है।इस कैडर के…