Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MP Bhojraj Nag was blessed by the Goddess..VIDEO | सांसद भोजराज नाग को चढ़ी देवी..मां ने लिया आशीर्वाद VIDEO: कलश-विसर्जन के दौरान झूपने लगे; बोले- 15-20 सालों से मुझपर बूढ़ी माता आती है – Chhattisgarh News
Breaking News

MP Bhojraj Nag was blessed by the Goddess..VIDEO | सांसद भोजराज नाग को चढ़ी देवी..मां ने लिया आशीर्वाद VIDEO: कलश-विसर्जन के दौरान झूपने लगे; बोले- 15-20 सालों से मुझपर बूढ़ी माता आती है – Chhattisgarh News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 23 1759393621
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले में नवरात्रि की नवमी पर ज्योति कलश विसर्जन के दौरान सांसद भोजराज नाग को देवी चढ़ गई। अंतागढ़ के शीतला माता मंदिर में पूरे विधि विधान से नवमी की पूजा हुई, इस दौरान वे झूपने लगे। सांसद की मां नूतन नाग ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

.

इसके बाद कलश विसर्जन जोगीधारा नदी के संगम में किया गया। भोजराज नाग ने बताया कि धनोरा में स्थित खंडा डोकरा आंगा देव अंतर्गत आने वाली बूढ़ी माता है, वो मुझ पर सवार होती है। 15-20 सालों से मुझे देवी आती है।

इस दौरान गांव की महिलाएं बच्चे सभी आशीर्वाद लेते है।

इस दौरान गांव की महिलाएं बच्चे सभी आशीर्वाद लेते है।

सांसद भोजराज नाग की मां नूतन नाग ने भी आशीर्वाद लिया।

सांसद भोजराज नाग की मां नूतन नाग ने भी आशीर्वाद लिया।

अंतागढ़ के शीतला माता मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

जिले में हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूम धाम से नवरात्रि का पर्व मनाया गया। गांव वाले कहते है कि देश के एक मात्र कांकेर सांसद भोजराज नाग है जिन्हें देवी आती है। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अंतागढ़ के शीतला माता मंदिर पहुंचते है।

गांव वालों ने बताया अनूठा संयोग

गांव के निवासी संजय ध्रुव और प्रफुल्ल मंडावी ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है, एक बैगा सिरहा जो कांकेर जिले के सांसद है उन्हें देवी आती है, भोजराज नाग संसदीय कार्य के साथ देवी देवता का भी काम करते है। ये अनूठा संयोग है जो अंतागढ़ वालों को मिला है।

सांसद भोजराज नाग ने कहा- मुझे 15-20 सालों से देवी आ रही।

सांसद भोजराज नाग ने कहा- मुझे 15-20 सालों से देवी आ रही।

40 गांव के देवी देवता आते है- ग्रामीण

शीतला समिति के अध्यक्ष संजय ध्रुव ने कहा वे समिति में पिछले 5 साल से जुड़े है। अष्टमी के दिन हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। नवमी के दिन कलश यात्रा निकलती है, ये बहुत प्राचीन परंपरा रही है। यहां आसपास के 40 गांव के देवी देवता, पुजारी, बैगा सभी की मौजूदगी में मनोकामना कलश भव्यता के साथ विसर्जन किया जाता है।

ऊंचे पद में जाने के बाद भी देवी संबंध – ग्रामीण

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडावी ने कहा कि गांव में नवरात्र की अंतिम दिन सभी देवी देवताओं का आगमन हुआ है। सांसद भोजराज नाग आज यहां पुजारी के रूप में शामिल हुए है। इतने ऊंचे पद में जाने के बाद भी आज भी देव के साथ उनका संबंध है, उनको देवी शक्ति आती है, ये हमारा भाग्य है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

सांसद भोजराज नाग पर आईं देवी, झूपने लगे…VIDEO: कांकेर में खंभे को गले लगाया, ढाई चक्कर परिक्रमा की, बोले- ये आदिवासी परंपरा

ये तस्वीर 9 महीने पहले की है, जब सांसद को देवी चढ़ी थी।

ये तस्वीर 9 महीने पहले की है, जब सांसद को देवी चढ़ी थी।

छत्तीसगढ़ के कांकेर रियासतकालीन मेले में बीजेपी सांसद भोजराज नाग शामिल हुए। इस दौरान उनके शरीर में देवी विराजमान हो गईं। सांसद भोजराज नाग ने बताया कि बस्तर अंचल में मेला में क्षेत्र के देवी देवता शामिल होते हैं और मेला की शुरुआत करते हैं। उसी परंपरा के तहत कांकेर मेले में पहुंचा और मुझ पर देवी सवार हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में बर्थडे मना रहे युवकों पर हमला:शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर बीयर की बोतल फोड़कर पीठ पर मारी, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

April 21, 2026

रायपुर में कारोबारी से एक लाख की लूट:थार सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, मारपीट में कारोबारी हुआ चोटिल; पुलिस ने शुरू की तलाश

April 21, 2026

पानी की समस्या…कांग्रेस ने मटका लेकर किया प्रदर्शन:रायपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराया, टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीद रहे लोग

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068221
Views Today : 94
Views Last 7 days : 1066
Views Last 30 days : 4167
Total views : 89177
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.