सरगुजा में रियासतकालीन परंपरा के अनुसार दशहरा के अवसर पर सरगुजा पैलेस में राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित राजपरिवार ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वे लोगों के मुलाकात के लिए पैलेस में पहुंचे। सरगुजा का पुरातन पैलेस दशहरा के अवसर पर आम लोगों के ल
.
सरगुजा में दशहरा की रियासतकालीन परंपरा रही है। रियासतकाल में संधि पूजन के बाद से ही दशहरा का महोत्सव शुरू हो जाता था। संधि पूजन के बाद राजा पैलेस में पहुंचते हैं तो आदिवासी समुदाय द्वारा द्वार पूजा की परंपरा है। दशहरा के अवसर पर राजपरिवार के मुखिया टीएस सिंहदेव सहित उनके भतीजे आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने नगाड़ा एवं शस्त्र पूजन किया। परंपरा के अनुसार पुजारी ने शस्त्र पूजन संपन्न कराई।

परंपरा के अनुसार हुआ शस्त्र पूजन
सरगुजा पैलेस में पहुंचे हजारों लोग रियासतकाल से चली आ रही परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन के बाद पैलेस आम लोगों के लिए खोला जाता है। राजपरिवार के मुखिया को दशहरा की बधाई देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रियासतकाल में दशहरा के अवसर पर हाथियों से राजा की सवारी निकलती थी, हालांकि यह परंपरा अब बंद हो गई है। राजपरिवार के मुखिया से मुलाकात कर लोग उन्हें दशहरा की बधाई देने पहुंचे।

सिंहदेव से मिलने पहुंचे कलेक्टर एवं अधिकारी
पुलिसलाइन में IG, SP ने की शस्त्र पूजा पुलिस लाइन में दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा एवं एसपी राजेश अग्रवाल ने विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। IG दीपक झा ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, न्याय की राह कठिन जरूर होती है, लेकिन उसकी विजय निश्चित है।

पुलिस लाइन में किया गया शस्त्र पूजन
पीजी कॉलेज मैदान में रावण दहन, बदला गया ट्रेफिक दशहरा के अवसर पर सरगुजा जिला प्रशासन, सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 85 फुट के रावण, 65-65 फुट के कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके पूर्व श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

रावण का पुतला तैयार
कई मार्ग होंगे बंद, पार्किंग के लिए 10 स्थल
दशहरा पर्व के दौरान भारी वाहनों के लिए अंबिकापुर शहर में दोपहर 03ण्00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक नो एंट्री रहेगी।
मनेन्द्रगढ़ रोड और बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों और अन्य चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ये वाहन साईं मंदिर तिराहा से होकर महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ (मासूम अस्पताल के पास) पहुंचेंगे। वहां से रिंग रोड और बस स्टैंड होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
गढ़वा रोड और प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों और अन्य चार पहिया वाहन रिंग रोड से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, सद्भावना चौक, भारत माता चौक होते हुए बस स्टैंड की ओर बढ़ेंगे और वहां से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना होंगे।
रायगढ़ रोड और बिलासपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों और अन्य चार पहिया वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन भारत माता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा होते हुए डड़ल रोड की ओर बढ़ेंगे और वहां से अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
दशहरा के लिए 10 पार्किंग स्थल – औद्योगिक रोड- VVIP पास धारियों के लिए पार्किंग
कॉलेज गेट- ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन के लिए पार्किंग स्थल
डाइट/पटवारी प्रशिक्षण मैदान- आकाशवाणी चौक से आने वाले आम जनता के वाहन के लिए पार्किंग स्थल।
बनारस रोड दुबे प्लाट-बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
नवापारा चर्च मैदान- आकाशवाणी चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल।
सर्कस मैदान- अम्बेडकर चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल ।
इसके अलावे पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, राजमोहिनी देवी भवन परिसर एवं मैदान, किसान राइस मिल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
<
