Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Young woman working in petrol pump was stabbed to death in Ambikapur | अंबिकापुर में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या; VIDEO: ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने पेट्रोल पंप में चाकुओं से गोदा, लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Young woman working in petrol pump was stabbed to death in Ambikapur | अंबिकापुर में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या; VIDEO: ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने पेट्रोल पंप में चाकुओं से गोदा, लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 02 at 132510ccdc9e55 1759392807
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती को प्रेमी ने चाकू मारा

अंबिकापुर के रिंग रोड़ में संचालित पेट्रोल पंप में कार्य करने वाली युवती को उसके प्रेमी ने चाकुओं से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी य

.

जानकारी के मुताबिक, रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करने वाली युवती भारती टोप्पो (27 वर्ष) सुबह ड्यूटी पर थी। सुबह करीब 11.40 बजे एक युवक जोगेंद्र पैकरा निवासी कुसमी, बलरामपुर बिना नंबर की बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने गाड़ी रोककर चाकू एवं एयर पिस्टल निकाल लिया। जोगेंद्र पैकरा को देखकर भारती टोप्पो ने उसे नजर अंदाज करने की कोशिश की। वह युवती के पास पहुंचा और उसने गाड़ी से चाकू निकाल लिया।

बाइक लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा था आरोपी युवक

बाइक लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा था आरोपी युवक

दौड़ाकर मार चाकू, हॉस्पिटल में मौत भारती टोप्पो बचने के लिए सड़क की ओर भागी। जोगेंद्र पैकरा ने उसे दौड़ाया और उसके पेट में चाकू मार दिया। भारती टोप्पो बच नहीं सकी तो और सड़क में पहुंचने से पहले ही बेहोश होकर गिर गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तो युवक ने चाकू वहीं फेंक दी और वह बगल की गली में घुस गया।

घायल अवस्था में पड़ी युवती

घायल अवस्था में पड़ी युवती

लोगों ने युवक को पकड़ा, पकड़ने वालों पर भी हमला शोर सुनकर बगल की गली में निवासरत अरूण सिंह एवं पास ही फ्रेंड्स चिकन का संचालन करने वाले आइएकल सिंह ने युवक को पकड़ने की कोशिश की। दोनों पर युवक ने एयर पिस्टल से हमला करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

ब्रेकअप से नाराज था युवक, ले ली जान

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका भारती टोप्पो बलरामपुर जिले के मगाजी थाना चांदो की निवासी थी। वहीं आरोपी जोगेंद्र पैकरा भुलसीकला, कुसमी का निवासी है। दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती ने युवक से ब्रेकअप कर लिया था। इससे जोगेंद्र पैकरा नाराज था।

भारती टोप्पो करीब पांच माह से पेट्रोल पंप में काम कर रही थी। इसकी जानकारी जोगेंद्र को थी। वह उसे मारने की नीयत से चाकू एवं एयर पिस्टल लेकर पहुंचा था। गांधीनगर थाने के एसआई नवल किशोर दुबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नवल किशोर दुबे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मौके पर लगी लोगों की भीड़

मौके पर लगी लोगों की भीड़

सीसीटीवी में कैद हुई घटना युवती को चाकू मारने के पहले का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे सीसी कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो में जोगेंद्र पैकरा चाकू निकालते हुए दिख रहा है एवं उसने युवती को चाकू लेकर दौड़ाया। चाकू मारने का वीडियो सीसी कैमरों में रिकार्ड नहीं हो सका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे वारंटी:अलसुबह पुलिस अधिकारियों ने घर में मारी रेड, 7 दिन में 159 वारंटियों हुए गिरफ्तार

April 21, 2026

भिलाई में बर्थडे मना रहे युवकों पर हमला:शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर बीयर की बोतल फोड़कर पीठ पर मारी, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

April 21, 2026

रायपुर में कारोबारी से एक लाख की लूट:थार सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, मारपीट में कारोबारी हुआ चोटिल; पुलिस ने शुरू की तलाश

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068222
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1067
Views Last 30 days : 4168
Total views : 89178
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.