Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Brother-in-law gave contract of Rs 5 lakh to kill sister-in-law and niece | देवर ने भाभी-भतीजी को मारने दी 5 लाख की सुपारी: SECL में अनुकंपा नियुक्ति पाने रची साजिश, लाठी-डंडे से किया हमला, हत्या के प्रयास में चार आरोपी गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Brother-in-law gave contract of Rs 5 lakh to kill sister-in-law and niece | देवर ने भाभी-भतीजी को मारने दी 5 लाख की सुपारी: SECL में अनुकंपा नियुक्ति पाने रची साजिश, लाठी-डंडे से किया हमला, हत्या के प्रयास में चार आरोपी गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251002 wa0097 1759394908
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


SECL में नौकरी पाने की लालच में अपनों को ही मरवाने रची साजिश।

बिलासपुर में मां-बेटी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नकाबपोश बदमाशों ने उनकी हत्या करने के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी ली थी। हालांकि, इस साजिश में उनकी योजना कामयाब नहीं हुई। हमलावरों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया

.

मल्हार के खईयापारा निवासी सतरूपा श्रीवास गृहिणी है। वो अपनी बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती है। घटना बीते शनिवार की सुबह की है। शुक्रवार की रात दोनों मां-बेटी खाना खाने के बाद सो गई थी। सुबह करीब 5.30 बजे बृहस्पति की नींद खुली, तब वो मुंह धोने के लिए पीछे का दरवाजा खोली।

मां-बेटी पर नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडे से किया जानलेवा हमला।

मां-बेटी पर नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडे से किया जानलेवा हमला।

घात लगाए बैठे थे हमलावर, दरवाजा खोलते ही किया ताबड़तोड़ वार इस दौरान नकाबपोश दो युवक घात लगाए बैठे थे। दरवाजा खोलते ही युवकों ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ी तब युवकों ने महिला पर भी लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बृहस्पति और उसकी मां खून से लथपथ होकर घायल हो गई। वहीं, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी उनके घर पहुंच गए। तब तक हमलावर बदमाश वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने दोनों मां-बेटी को इलाज के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस डीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए गांव के लोगों के साथ ही महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि महिला का पति तारकेश्वर एसईसीएल में नौकरी करता था। उसके पति की मौत के बाद उसे पेंशन और बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, पुलिस ने हमला करने वाले तनौद निवासी नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा किया।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

भाई की जगह अनुकंपा नियुक्ति पाने रची साजिश दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला के देवर विष्णु प्रसाद श्रीवास को पकड़ा, वो भी जांजगीर-चांपा के तनौद में रहता है। उसने अपने बहन दामाद कृष्ण श्रीवास के साथ मिलकर तनौद के नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को हत्या की सुपारी दी थी। हत्या के लिए पांच लाख रुपए में सौदा तय किया था, जिसमें 70 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे।

चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला के देवर विष्णु श्रीवास के साथ ही कृष्ण श्रीवास, हमलावर नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और डंडा भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे वारंटी:अलसुबह पुलिस अधिकारियों ने घर में मारी रेड, 7 दिन में 159 वारंटियों हुए गिरफ्तार

April 21, 2026

भिलाई में बर्थडे मना रहे युवकों पर हमला:शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर बीयर की बोतल फोड़कर पीठ पर मारी, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

April 21, 2026

रायपुर में कारोबारी से एक लाख की लूट:थार सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, मारपीट में कारोबारी हुआ चोटिल; पुलिस ने शुरू की तलाश

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068222
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1067
Views Last 30 days : 4168
Total views : 89178
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.