Author: admin

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सरेंडर नक्सली जोड़े ने विवाह कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। पखांजूर थाना परिसर में रविवार को यह शादी संपन्न हुई। कभी हथियार थामने वाले हाथ आज मेहंदी से सजे थे। सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। थाना परिसर को फूलों से सजाया गया था। मंडप में पारंपरिक रीति-रिवाजों से फेरे लिए और रस्में पूरी की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोंडाहुर थाना प्रभारी ने…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के ज़रिए कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान किया है।.अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि, उन्होंने रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन निराशा हाथ लगी। अब वे राजनीति से हटकर दोबारा इंजीनियरिंग के पेशे में लौटेंगे।शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा– अब राजनीति नहीं, इंजीनियरिंग करूंगा।अब राजनीति से ज्यादा इंजीनियरिंग को समय दूंगाशिव सिंह ठाकुर ने अपनी पोस्ट में लिखा…

Read More

सरगुजा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए तीसरे दिन रायशुमारी पूरी हो गई है। जिलाध्यक्ष के लिए 11 दावेदारों ने फॉर्म भरा है। कांग्रेस पर्यवेक्षक और झारखंड पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि, जो सर्वमान्य नाम होगा, वहीं कांग्रेस का जिलाध्यक्ष.सरगुजा में कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने तीसरे दिन कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली। सामाजिक संगठनों और वरिष्ठजनों से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नामों को लेकर चर्चा की। राजेश ठाकुर ने लोगों से पूछा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे उपयुक्त नाम बताएं। पिछले दो दिनों में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक, जोन और बूथ लेवल…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में यातायात विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जयस्तंभ चौक, न्यायालय और कचहरी परिसर के सामने नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी 10 बाइक पर लॉक लगाते हुए चालकों पर तीन हजार रुपए का चालान काटा गया।.वहीं, शराब सेवन कर ट्रक चलाने वाले दो ड्राइवरों को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।त्योहार के चलते बढ़ी चेकिंगएसडीओपी देवांश सिंह राठौर और यातायात टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए प्रतिदिन रात में ट्रक चालकों की जांच की जा रही है। साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर और राजस्व अधिकारी के खिलाफ अपनी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की। इसके बाद वित्त मंत्री ने रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बने “सहयोग केंद्र” का दौरा किया और वहां का.इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे बात की और उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री को सुनवाई के दौरान 110 शिकायतें की थी। वित्त मंत्री चौधरी ने चार घंटे के अंदर 70 से ज्यादा समस्याओं का निराकरण किया। बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को हल करने के…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी में फर्जी सिम कार्ड जारी करने के तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, पीओएस सिम और फिंगरप्रिंट स्कैनर जब्त किए ह.धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली और थाना सिहावा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों और फर्जी सिम जारी करने जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।फर्जी सिम गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तारजानकारी…

Read More

सूरजपुर से सरगुजा में घुसे 25 हाथियों का दल अंबिकापुर मुख्यालय से लगे महामाया पहाड़ में पहुंच गया है। हाथियों के मुख्यालय के नजदीक पहुंच जाने से हड़कंप मचा हुआ है। हाथियों के डर से बधियाचुआं के ग्रामीणों ने ओपीएस स्कूल के पास सड़क में शरण ली है। सूचना प.सूरजपुर जिले से 25 हाथियों का दल दो दिनों पूर्व सरगुजा वन परिक्षेत्र में घुस आया। हाथी करदोनी, रामनगर क्षेत्र में विचरण कर रहे थे। सोमवार को वनविभाग द्वारा हाथियों को शहर से दूर रखने की कोशिश की जा रही थी। हाथियों का दल रामनगर से विचरण करते हुए सोमवार शाम…

Read More

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एक दिया श्रीराम के नाम का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है।.इस कार्यक्रम के तहत सोमवार को पुराना राजेंद्र नगर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक दीया श्रीराम के नाम पर निशुल्क दीया और रंगोली वितरण का शुभारंभ किया गया।संत युधिष्ठिर लाल सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य।यह कार्यक्रम डॉक्टर एन. डी. गजवानी क्लिनिक से प्रारंभ होकर शदाणी दरबार तीर्थ तक जारी रहा। इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल जी ने दीया जलाकर और राम भजन गाकर वितरण का औपचारिक शुभारंभ किया।सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ…

Read More

नंदिनीनगर थाना पुलिस ने एल्युमिनियम वायर चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2000 किलोग्राम चोरी का एल्युमिनियम वायर, बोलेरो वाहन, ई-रिक्शा और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल.पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।गोदाम से काटकर ले गए थे वायर मामला थाना नंदिनीनगर के अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305ए, 317(2), 111 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है। घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के…

Read More

क्षेत्रवासियों ने घटना को लेकर जूटमिल थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत करायाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जूटमिल लेबर काॅलोनी में हंगामा हुआ। यहां एक ट्रांसपोर्टर के द्वार काॅलोनी की कुछ जमीन को अपना बताकर JCB से जगह खाली कराने पहुंचा। जिसका क्षेत्रवासियों ने विरोध किया, तो ट्रांसपोर्टर के द्वारा मारने की धमकी देकर गाली-गलौज करने लग.क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लेबर काॅलोनी में आज भी कई परिवार निवासरत है और यहां की कुछ जमीन को एक ट्रांसपोर्टर के द्वारा खरीदा गया है।ऐसे में सोमवार की शाम को ट्रांसपोर्टर अपने गुर्गों के साथ यहां जेसीबी लेकर पहुंचा और बिना…

Read More