सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एक दिया श्रीराम के नाम का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है।
.
इस कार्यक्रम के तहत सोमवार को पुराना राजेंद्र नगर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक दीया श्रीराम के नाम पर निशुल्क दीया और रंगोली वितरण का शुभारंभ किया गया।

संत युधिष्ठिर लाल सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य।
यह कार्यक्रम डॉक्टर एन. डी. गजवानी क्लिनिक से प्रारंभ होकर शदाणी दरबार तीर्थ तक जारी रहा। इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल जी ने दीया जलाकर और राम भजन गाकर वितरण का औपचारिक शुभारंभ किया।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह वितरण 18 अक्टूबर तक अलग-अलग बस्तियों और कॉलोनियों में जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने दीप जलाकर राम भजन गाया और साथ में दिए और रंगोली के पैकेट ले गए।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य दीया वितरित करते हुए।
शुभारंभ कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल जी, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, डॉक्टर एन. डी. गजवानी, डॉक्टर किरण माखीजा, नितिन कृष्णानी, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, डॉक्टर निखिल मोतीरमानी, इंदु गोधवानी, मोहन वरल्यानी, रोशन आहूजा, दिनेश आठवानी, डॉक्टर नीलिमा आहूजा, चंदर देवानी, महेश खिलनानी और राजेश रेलवानी उपस्थित थे।
<
