क्षेत्रवासियों ने घटना को लेकर जूटमिल थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जूटमिल लेबर काॅलोनी में हंगामा हुआ। यहां एक ट्रांसपोर्टर के द्वार काॅलोनी की कुछ जमीन को अपना बताकर JCB से जगह खाली कराने पहुंचा। जिसका क्षेत्रवासियों ने विरोध किया, तो ट्रांसपोर्टर के द्वारा मारने की धमकी देकर गाली-गलौज करने लग
.
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लेबर काॅलोनी में आज भी कई परिवार निवासरत है और यहां की कुछ जमीन को एक ट्रांसपोर्टर के द्वारा खरीदा गया है।
ऐसे में सोमवार की शाम को ट्रांसपोर्टर अपने गुर्गों के साथ यहां जेसीबी लेकर पहुंचा और बिना सीमांकन के राणा प्रताप के घर की बांउड्री को तोड़ दिया। इससे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और सभी ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
इसके बाद मामले की शिकायत लेकर क्षेत्रवासी जूटमिल थाना पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि ब्लैक रंग की चार पहिया वाहन में बैठे व्यक्ति के द्वारा मोहल्लेवासियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

लेबर काॅलोनी के क्षेत्रवासी मामले की शिकायत लेकर जूटमिल थाना पहुंचे
JCB तुम्हारे उपर चढ़ा दूंगा क्षेत्रवासियों के द्वारा सौंपे गए आवेदन में यह भी लिखा है कि उस व्यक्ति के द्वारा यह भी कहा गया कि ये जेसीबी और लोडर सिर्फ पेड़ काटने के लिए नहीं बल्कि इसे तुम्हारे उपर भी चढ़ा दूंगा।
मामले की शिकायत लेकर क्षेत्रवासी थाना पहुंचे, तब वहां भी जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी जूटमिल के नाम आवेदन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जूटमिल थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई
मामले में जांच के बाद कार्रवाई इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांग को लेकर आवेदन दिया है। मामला जमीन के सीमाकंन को लेकर है और इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
<
