छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में यातायात विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जयस्तंभ चौक, न्यायालय और कचहरी परिसर के सामने नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी 10 बाइक पर लॉक लगाते हुए चालकों पर तीन हजार रुपए का चालान काटा गया।
.
वहीं, शराब सेवन कर ट्रक चलाने वाले दो ड्राइवरों को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।



त्योहार के चलते बढ़ी चेकिंग
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और यातायात टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए प्रतिदिन रात में ट्रक चालकों की जांच की जा रही है। साथ ही, शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त स्थानों पर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
एसडीओपी ने कहा कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
<
