अंबिकापुर | नगर निगम अंबिकापुर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए कई इंजीनियरों के विभागीय प्रभार बदल दिए गए हैं। भाजपा की सत्ता आने के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।.सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जल प्रदाय और वाहन शाखा में हुआ है, जिनका प्रभार पहले प्रशांत खुलर के पास था। अब जल प्रदाय शाखा का प्रभार उप अभियंता सतीश रवि को सौंपा गया है, जो हाल ही में चिरमिरी से तबादला होकर आए हैं। वहीं, वाहन शाखा का जिम्मा महासमुंद से तबादला होकर आए दिलीप कश्यप को सौंपा गया है। दरअसल, लंबे समय से शिकायत…
Author: admin
जशपुरनगर14 घंटे पहलेकॉपी लिंकजशपुरनगर | लंबी अवधि तक हुई बारिश के बाद शनिवार से बारिश थमी है। आसमान साफ होने के साथ ही ठंड भी दस्तक दे रहा है। जशपुर, मनोरा, पंडरापाठ, सन्ना, सोनक्यारी, आस्ता जैसे पहाड़ी इलाकों में अब सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रह है। सुबह के वक्त हल्की धुंध द
.छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट में शनिवार को प्रतिभा, रोमांच और आश्चर्य के कई रंग देखने को मिले। आठ राउंड की इस प्रतियोगिता के छह राउंड पूरे हो चुके हैं और हर राउंड में शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।इस दौरान 10 वर्षीय दो खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सभी को चौंका दिया। दुर्ग के वी. विराट अय्यर और रायपुर की सावी गौरी ने चार-चार अंतरराष्ट्रीय रेटेड वयस्क खिलाड़ियों को मात देकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया और छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल शतरंज भविष्य की झलक दिखाई।इस प्रतिष्ठित…
छत्तीसगढ़ के बस्तर में रेप के आरोप में 10 साल की सजा काट रहे सीएएफ के जवान को बरी कर दिया गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकलपीठ ने कहा कि, यह मामला प्रेम संबंध का था, न कि झूठे विवाह वादे पर आधारित दुष्कर्म का।.अदालत ने माना कि पीड़िता बालिग थी और लंबे समय तक अपनी मर्जी से जवान के साथ रही। दोनों के बीच शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बने थे। इसलिए इसे दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता। हाईकोर्ट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बस्तर (जगदलपुर) के 21 फरवरी 2022 को दिए गए फैसले को…
छत्तीसगढ़ भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में EOW ने रायपुर की विशेष कोर्ट में 7600 पन्नों का 12 बंडलों में चालान पेश किया। EOW ने 43 करोड़ के जमीन अधिग्रहण घोटाला मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया है। इन्होंने जमीन को टुकड़ों में बांटकर NHAI को 78 क.EOW ने हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा, नरेंद्र नायक के खिलाफ पेश चालान किया है। SDM, पटवारी और भू-माफिया के सिंडिकेट ने बैक डेट पर दस्तावेज बनाकर घोटाले को अंजाम दिया।खबर अपडेट हो रही है…
.शहर की जनसंख्या भले ही तेजी से बढ़कर 2 लाख के करीब पहुंच गई हो, लेकिन विकास की रफ्तार में खेल और फिटनेस से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं पीछे छूटती नजर आ रही हैं। पूरे शहर में खेल मैदान के नाम पर मात्र एक ही स्टेडियम उपलब्ध है, जिसके चलते युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को अभ्यास व सैर के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।शहर के एकमात्र स्टेडियम में भी समय और स्थान की सीमितता के कारण सभी खेल प्रेमियों को अभ्यास का मौका नहीं मिल पाता है। खासकर क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों से जुड़े…
बैकुंठपुर13 घंटे पहलेकॉपी लिंकबैकुंठपुर | 11 अक्टूबर की सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंसों से भरे एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 12 छोटे-बड़े भैंसों को ठूंसकर लाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच के बाद थाना प्रभारी द्वारा ट्रक मालिक पर 5000 का जुर्माना लगाकर वाहन को छोड़ दिया गया। हालां
.स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग केवल आवश्यकता नहीं बल्कि गौरव और आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने 2030 के लक्ष्य से पहले ही 2025 तक 50% स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जो देश की जनभागीदारी का प्रमाण है। ये बातें विधायक भैयालाल रजवाड़े ने बैकंुठपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के दौरान कही।उन्होंने दुकानदारों से स्वदेशी बोर्ड लगाने की अपील की ताकि ,इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। जिला पंचायत…
धमतरी में कच्ची सड़क से आईईडी बरामदछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नगरी थाना क्षेत्र के चंदनबाहरा मार्ग पर कच्ची सड़क से एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।.यह घटना 11 अक्टूबर को चंदनबाहरा जाने वाले मार्ग पर हुई। डीआरजी और बीडीएस की टीम ने मिलकर इस आईईडी को सुरक्षित रूप से निकाला और जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। अब अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ नगरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसिया और चंदनबाहरा के बीच हाथी पानी नाला के पास आईईडी…
.दैनिक भास्कर की लोकप्रिय ‘जीतो 14 करोड़’ स्कीम में बिश्रामपुर के पाठक अहसान नसीम अंसारी को पुरस्कार के रूप में फ्रिज प्रदान किया गया। बिलासपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कीम के तहत विजेताओं को विभिन्न उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर अहसान नसीम अंसारी के अलावा अन्य विजेताओं को डिनर सेट और मिक्सर ग्राइंडर जैसे उपहार भी दिए गए।अहसान नसीम अंसारी ने कहा वे कई वर्षों से दैनिक भास्कर के नियमित पाठक हैं। वे सुबह उठते ही सबसे पहले वे भास्कर पढ़ते हैं, क्योंकि इसमें प्रकाशित समाचार सटीक और विश्वसनीय होती हैं। इसके अलावा, भास्कर में देश और…