नंदिनीनगर थाना पुलिस ने एल्युमिनियम वायर चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2000 किलोग्राम चोरी का एल्युमिनियम वायर, बोलेरो वाहन, ई-रिक्शा और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल
.

पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गोदाम से काटकर ले गए थे वायर मामला थाना नंदिनीनगर के अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305ए, 317(2), 111 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है। घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के बीच की है। प्रार्थी बादल ठाकुर, जो मुरमुंडा से अछोटी रोड स्थित राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में कार्यरत हैं। बादल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोदाम में रखे एल्युमिनियम के दो अलग-अलग बंडलों से बिजली वायर को काटकर कोई अज्ञात व्यक्ति लगभग 2000 किलोग्राम वायर चोरी कर ले गया।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों की पतासाजी करते हुए पुलिस ने लगातार सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पांच आरोपियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में निलेश कुमार दास पिता कला दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी शारदा पारा, छावनी। राजकुमार नागपुरे पिता हेमलाल नागपुरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी शारदा पारा, छावनी। विजय चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी श्याम नगर, छावनी। विनोद गुप्ता पिता रामनाथ गुप्ता, उम्र 53 वर्ष, निवासी नयापारा, दुर्ग। खिलेश्वरी मंडल पति राजू मंडल, उम्र 40 वर्ष, निवासी कचांदूर, जेवरा-सिरसा शामिल है।
वाहन और मोबाइल भी जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एल्युमिनियम वायर, बोलेरो वाहन, ई-रिक्शा और चार मोबाइल फोन बरामद किए। चोरी के इस पूरे सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता लगाया कि वे चोरी किए गए वायर को कबाड़ी बाजार में बेचने की फिराक में थे। विधिवत कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्ता तलाश रही है।
<
