![]()
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सरेंडर नक्सली जोड़े ने विवाह कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। पखांजूर थाना परिसर में रविवार को यह शादी संपन्न हुई। कभी हथियार थामने वाले हाथ आज मेहंदी से सजे थे। सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। थाना परिसर को फूलों से सजाया गया था। मंडप में पारंपरिक रीति-रिवाजों से फेरे लिए और रस्में पूरी की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोंडाहुर थाना प्रभारी ने इस पहल में अहम भूमिका निभाई। पहले देखिए ये 3 तस्वीरें- दोनों ने 2024 में छोड़ा लाल आतंक का साथ सागर 2014 में नक्सल संगठन से जुड़ा था और उसने दिसंबर 2024 में पखांजूर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। वहीं, सचिला 2020 में नक्सल संगठन से जुड़ी थी और उसने 2024 में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। आत्मसमर्पण के बाद दोनों पुलिस बल का हिस्सा बन गए। इसी दौरान उनकी पहचान हुई और उन्होंने विवाह करने का फैसला किया। सागर ने बताया कि हम दोनों 2024 में सरेंडर किया था। इसके बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का निर्णय लिया। शादी करके हम दोनों बहुत खुश हैं। थाना परिसर में हुई नई शुरुआत थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट ने कहा हमारे केंद्रीय और राज्य गृहमंत्री नक्सलियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे हथियार छोड़ें और एक नई जिंदगी शुरू करें। इसी अपील को स्वीकार करते हुए सुकमा जिले के सागर और बीजापुर की संचीला मंडल ने कांकेर जिले में आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील थाना प्रभारी गोण्डाहुर रामचंद्र साहू ने कहा, दोनों नक्सल संगठन से जुड़े हुए थे। कुछ महीने पहले दोनों ने सरेंडर किया है। दोनों ने शादी का निर्णय लिया। जब ये बात गोण्डाहुर थाना प्रभारी और पखांजूर थाना प्रभारी को पता चली कि तो थाने में नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन के मौके पर उनके विवाह का फैसला लिया। थाना प्रभारी ने नक्सलियों से हथियार छोड़ कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की। ………………………………………………………. छत्तीसगढ़ की जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 75 का दूल्हा, 45 साल की दुल्हन से की लव-मैरिज:बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव; करवाचौथ से पहले लिए 7 फेरे, मोहल्लेवाले बने बाराती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है। करवाचौथ से एक दिन पहले शिव मंदिर में सात फेरे लिए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया। इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। पढ़ें पूरी खबर…
<
