Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gold and silver jewellery worth Rs 3.37 crore found in Intercity-Express | इंटरसिटी-एक्सप्रेस में मिला 3.37 करोड़ का सोना-चांदी: दिवाली से पहले RPF की कार्रवाई; संदेही यात्री से ढाई किलो से ज्यादा सोने के जेवर-बिस्किट-चांदी जब्त – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Gold and silver jewellery worth Rs 3.37 crore found in Intercity-Express | इंटरसिटी-एक्सप्रेस में मिला 3.37 करोड़ का सोना-चांदी: दिवाली से पहले RPF की कार्रवाई; संदेही यात्री से ढाई किलो से ज्यादा सोने के जेवर-बिस्किट-चांदी जब्त – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251014 wa0018 1760394001
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सोने के गहने, बिस्किट और चांदी जब्त।

बिलासपुर से इतवारी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री से करीब 3 करोड़ का सोना-चांदी पकड़ाया है। 13 अक्टूबर को नरेश पंजवानी (55) ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान वे अपने पास के एक थैला रखे हुए थे। जिसमें करोड़ों की ज्वेलरी भरी हुई थी।

.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टास्क टीम ने आमगांव-गोंदिया के बीच एस-6 कोच में बैठे नरेश पंजवानी से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। जिसके बाद बैग की तलाशी लेने पर 3.37 करोड़ मूल्य के जेवरात बरामद हुए। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह गोंदिया का रहने वाला है।

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से मिले 3 करोड़ से अधिक के गहने।

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से मिले 3 करोड़ से अधिक के गहने।

नागपुर RPF ने की कार्रवाई

बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में सफर के दौरान नागपुर RPF की टास्क टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन के एस-6 कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहा है। जिसके पास बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात हैं।

खबर मिलते ही टास्क टीम एक्टिव हो गई। इस दौरान टीम ने आमगांव-गोंदिया के बीच एस-6 कोच में एक व्यक्ति से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। उसके थैले की तलाशी लेने पर सोने और चांदी के जेवरात और सोने की बिस्किट भी मिले।

दिवाली पर्व से पहले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टास्क टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक संदेही यात्री से सोने एवं चांदी के करीब 3.37 करोड़ मूल्य की ज्वेलरी व बिस्किट बरामद की है। गहनों के बिल और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसके खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था संदेही।

इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था संदेही।

2.683KG सोना और 7.440KG चांदी बरामद

RPF की टीम ने संदिग्ध से पूछताछ की तब उसने बताया अपना नाम नरेश पंजवानी (55) बताया। वह गोंदिया के श्रीनगर बम्बा भवन के पास रहता है। उसके पास रखे थैले में मिले सोने के ज्वेलरी का कुल वजन लगभग 2 किलो 683 ग्राम है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.27 करोड़ है।

वहीं, चांदी की ज्वेलरी कुल वजन 7 किलो 440 ग्राम जिसकी कुल कीमत लगभग 10.44 लाख है। दोनों को मिलाकर कुल कीमत 3.37 करोड़ रुपए के जेवरात हैं।

संदेही के पास सोने-चांदी का नहीं था बिल।

संदेही के पास सोने-चांदी का नहीं था बिल।

बिल और दस्तावेज नहीं दिखाया, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

पूछताछ के दौरान संदेही व्यक्ति से जब्त सोने और चांदी के संबंध के बिल और दस्तावेज की मांग की गई। लेकिन, उसके पास कोई बिल और रसीद नहीं था। लिहाजा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने नागपुर के राजस्व खुफिया निदेशालय के समक्ष संदेही को पेश।

जिस पर टीम ने सोने और चांदी के आभूषणों को जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं, ये सोना-चांदी किसका है, इस पर अभी जांच जारी है। नागपुर की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर के व्यापारी का 7-करोड़ का सोना पकड़ा…₹2000 में छोड़ा:महाराष्ट्र से MP होते जंगल के रास्ते आया 10KG-गोल्ड;खैरागढ़ में TI-SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1001896619173018948817460802351757487180 1760408979

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गातापार में पुलिस चेकिंग पॉइंट पर कार से 7 करोड़ 20 लाख रुपए का सोना जब्त किया गया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कमीशन लेकर छोड़ दिया। अब एसपी ने टीआई, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068861
Views Today : 13
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4042
Total views : 89844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.