बलौदाबाजार में आदिवासी युवक के साथ पुलिस पर लगे बर्बरता के आरोप
बलौदाबाजार जिले की सिटी कोतवाली पुलिस पर एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी अजय झा पर आरोप है कि उन्होंने चेकिंग के दौरान एक युवक के कमर में पीछे से लात मारी, जिससे उसकी जेब में रखी शर
.
पीड़ित युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, उसके कूल्हे में 10 टांके आए है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना प्रभारी पर आदिवासी युवक से मारपीट और अत्याचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, PCC चीफ दीपक बैज ने कहा ये सुशासन नहीं, बल्कि जंगलराज है।

महात्मा गांधी की फोटो लेकर सड़कों पर निकले कांग्रेसी।

आदिवासी युवक हितेश्वर का इलाज जारी है।
क्या है पूरा मामला
घायल युवक हितेश्वर भट्ट ने बताया कि वह रविवार (12 अक्टूबर) रात करीब 9 बजे रिसदा रोड पर एक दुकान के पास सिगरेट पी रहा था। उसके पैंट की पिछली जेब में शराब की एक छोटी शीशी रखी थी। तभी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही आसपास खड़े लोग भागने लगे। हितेश्वर का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसे पीछे से जोरदार लात मारी, जिससे उसकी जेब में रखी शराब की बोतल फूट गई और कांच शरीर में घुस गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके कूल्हे में 10 से अधिक टांके लगाए गए हैं।

न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया, आदिवासी युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।
डॉक्टर की पुष्टि – चोट गंभीर लेकिन स्थिति स्थिर
सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि युवक के कमर के नीचे के हिस्से में गहरी चोट आई है, लेकिन उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
पीड़ित की मां का बयान
हितेश्वर की मां रानी भट्ट ने बताया कि मेरा बेटा सिर्फ दुकान में खड़ा था, लेकिन पुलिस ने आकर उसे बेवजह मारा। उसके शरीर में अंदर तक कांच चला गया है। हम इस मामले में न्याय चाहते हैं और शिकायत दर्ज कर चुके हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हितेश्वर भट्ट मामले में प्रशासन और सरकार से जवाब मांगा है।
बैज ने सरकार के सुशासन पर उठाए सवाल
इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार में पुलिस की चेकिंग के दौरान आदिवासी युवक पुलिस देखकर डरकर भागने लगता है, लेकिन पुलिस उनके पीछे दौड़कर उसे पकड़ लेती है।
टीआई (थाना प्रभारी) उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। बैज ने बताया कि मारपीट इतनी हुई कि पीड़ित के कूल्हे पर सात टांके लगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का सुशासन नहीं दिख रहा। कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही, अपराधियों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा, फिर आम लोग ही क्यों शिकार बन रहे हैं।
हितेश्वर भट्ट एक आदिवासी युवक है। उन्होंने पूछा कि हितेश्वर ने क्या अपराध किया था, क्या वह वांटेड था, या किसी की जान के लिए खतरा था, जिसके कारण उसके साथ इतनी बर्बरता हुई।
दीपक बैज ने सरकार और पुलिस प्रशासन से सवाल किए कि जब वे गुंडों और असामाजिक तत्वों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे, तो आम नागरिकों को क्यों पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तरीका सुशासन नहीं, बल्कि ‘जंगलराज’ जैसा है।
कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
इस घटना को लेकर जिला युवक कांग्रेस ने सोमवार (13 अक्टूबर) को थाने के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी अजय झा को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे ने कहा एक आदिवासी युवक के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई है, वह शर्मनाक है। थाना प्रभारी अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। ऐसे अफसरों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

ASP अभिषेक सिंह बोले- शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी।
ASP ने उचित कार्रवाई की कही बात
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बलौदाबाजार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस रिसदा रोड पर चेकिंग कर रही थी, जहां शराब पीने-पिलाने का काम चल रहा था।
पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। इस दौरान पीड़ित हितेश्वर भट्ट, जिसने अपने पैंट के पिछले हिस्से में शराब की बोतल रखी थी, वह फूट गई, जिससे उसे चोट लगी। अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
रायपुर में युवक को पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:रिश्तेदार की भी पिटाई, हाथ-पैर फ्रैक्चर, पीड़ित बोला- नशे में थे जवान, भद्दी-भद्दी गालियां दी

रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी।
रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी। जिससे उसका हाथ टूट गया। जबकि उसके मामा के हाथ, दोस्तों के पैर और पसलियों में चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है, कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने गालियां भी दी। पढ़ें पूरी खबर…
<
