राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 73वां जन्मदिन आज मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्टेट हाई स्कूल में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। डॉ. सिंह अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिनों तक नगर प्रवास पर रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में श
.
जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने जानकारी दी कि डॉ. रमन सिंह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि जन्मदिन के अवसर पर उपहार या बड़े पुष्पगुच्छ न लाएं। शिवनाथ वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।

कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह होगा
इस दौरान जिला भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजनांदगांव सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस समारोह में प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।
बर्थडे पर दिनभर चलेगा मुलाकातों का सिलसिला
इसके बाद स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में प्रदेश भर से आए प्रबुद्ध नागरिकों और सीनियर भाजपा नेताओं के बीच डॉ. रमन सिंह अपना जन्मदिन मनाएंगे। रात्रि भोज में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के मंत्री भी शामिल होंगे। डॉ. सिंह रात 9 बजे स्टेट स्कूल में आयोजित कैलाश खेर नाइट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण भी
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 51 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 71 गांवों में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम संस्कारधानी में विविध आयोजनों के साथ संपन्न होगा।
उपहार या बड़े पुष्पगुच्छ न लाएं
जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने जानकारी दी कि डॉ. रमन सिंह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि जन्मदिन के अवसर पर उपहार या बड़े पुष्पगुच्छ न लाएं। शिवनाथ वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।
<
