बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथ
.
बरामद सामान में 51 जिंदा बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार, 50 स्टील पाइप, 20 लोहे की शीट, 40 लोहे की प्लेट और भारी मात्रा में बिजली के तार शामिल हैं। यह सामग्री बीजीएल के निर्माण में उपयोग की जाती है। इसके अलावा 5 प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए।

कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम को मिली सफलता।
एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी टीम
यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को ताड़पाला बेस कैंप से शुरू हुए एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। सुरक्षा बलों की टीम KGH Foothills इलाके में गश्त कर रही थी, जब दोपहर करीब तीन बजे उन्हें जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री मिली।
5 प्रेशर आईईडी भी बरामद
इसके अलावा माओवादियों द्वारा लगाए गए 5 प्रेशर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) भी बरामद किए गए। बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वाड) टीम ने मौके पर ही इन आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार जब्त।
बड़ी साजिश नाकाम
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री और बीजीएल निर्माण उपकरण यह दर्शाते हैं कि माओवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों की चौकसी और तुरंत कार्रवाई से उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
गश्त की कार्रवाई और तेज
इस सफल अभियान के बाद क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त की कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है। इसका उद्देश्य माओवादियों के ठिकानों का पूरी तरह से पता लगाना और उन्हें समाप्त करना है।
<
