Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Now there are 772 polling stations in Balrampur. | बलरामपुर में अब 772 मतदान केंद्र: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 89 नए केंद्र बने – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Now there are 772 polling stations in Balrampur. | बलरामपुर में अब 772 मतदान केंद्र: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 89 नए केंद्र बने – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
88c3df11 638e 4ae7 a4ef 85c633440d96 1760356230940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 683 से बढ़कर 772 हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं की सुविधा के लिए 89 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनकी अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन बोरघरिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों और उन केंद्रों की पहचान की थी, जहां मतदाताओं को मतदान के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।

इन केंद्रों के लिए नए प्रस्ताव तैयार कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए थे, जिस पर आयोग ने सहमति दे दी है।

आयोग की नई पहल के तहत अब मतदान केंद्रों की अधिकतम सीमा 1200 मतदाता निर्धारित की गई है। इसी प्रक्रिया के तहत जिले में 89 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कुल संख्या 772 हो गई है। अब जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1200 से कम है, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम हो गई है।

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का यह प्रस्ताव जिले में राजनीतिक दलों के सहयोग से तैयार किया गया था। मतदान केंद्रों की अंतिम प्रकाशित सूची बलरामपुर जिले की वेबसाइट के अतिरिक्त सभी तहसील कार्यालयों, जनपद और ग्राम पंचायत भवनों में भी निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

विधानसभा 6 प्रतापपुर में 168, विधानसभा रामानुजगंज में 302 और विधानसभा सामरी में कुल 302 मतदान केंद्र हो गए हैं।

c84e6438 6217 4113 bf3e 220ab37c4bfc1760422383166 1760423150

बलरामपुर खास ने जीता फादर जोसेफ फुटबॉल टूर्नामेंट

बलरामपुर जिले में स्वर्गीय फादर जोसेफ मरियम केरी की स्मृति में आयोजित पल्ली स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का खिताब बलरामपुर खास ने जीत लिया है। दर्रीडीह बलरामपुर खेल मैदान में हुए समापन समारोह में यह घोषणा की गई। इस वर्ष कुल 24 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

प्रतियोगिता में शामिल 24 टीमों को तीन पूलों में बांटा गया था। प्रत्येक पूल से शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमें – कांदाखाड़, बलरामपुर खास और PHE कुड़ूख इलेवन बलरामपुर – सेमीफाइनल में पहुंचीं। आपसी लीग मैचों के बाद बलरामपुर खास और PHE कुड़ूख इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला गया। इसमें बलरामपुर खास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए PHE कुड़ूख इलेवन को 3-0 से हराया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम बलरामपुर खास को ट्रॉफी के साथ ₹25,000 की नगद राशि प्रदान की गई।

उपविजेता PHE कुड़ूख इलेवन को ट्रॉफी और ₹15,000 का पुरस्कार मिला।व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इलियस तिर्की को मैन ऑफ द मैच, सचिन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और संजू को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मिखाईल एक्का थे। विशिष्ट अतिथियों में नन्हेंलाल गुप्ता, नीरज गुप्ता, दोमनिक एक्का, देवनारायण तिर्की और टूर्नामेंट के संरक्षक फादर मुकेश एक्का शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मिखाईल एक्का ने कहा, “खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है।”इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में पल्ली खेल कमेटी, काथलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ का विशेष योगदान रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068863
Views Today : 15
Views Last 7 days : 930
Views Last 30 days : 4044
Total views : 89846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.