Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elephants stand near the divisional headquarters, 6 schools closed | संभाग मुख्यालय के पास डटे हाथी, 6 स्कूलों की छुट्टी: रातभर हाथियों को खदेड़ने में जुटे रहे ग्रामीण, दो घरों को हाथियों ने तोड़ा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Elephants stand near the divisional headquarters, 6 schools closed | संभाग मुख्यालय के पास डटे हाथी, 6 स्कूलों की छुट्टी: रातभर हाथियों को खदेड़ने में जुटे रहे ग्रामीण, दो घरों को हाथियों ने तोड़ा – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 13 at 210056d606398b 1760424102
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा में घुसे 25 हाथियों के दल को देर रात अंबिकापुर मुख्यालय से लगे महामाया पहाड़ से खदेड़ दिया गया है। हाथियों का दल लालमाटी के पास डटा हुआ है। हाथियों की मौजूदगी के कारण 6 स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। हाथियों ने दो घरों को तोड़ दिया है एवं फसलों क

.

सूरजपुर जिले से 25 हाथियों का दल दो दिनों पूर्व सरगुजा वन परिक्षेत्र में घुस आया। ये हाथी करदोनी, रामनगर क्षेत्र में विचरण कर रहे थे। सोमवार शाम हाथियों का दल रामनगर से खैरबार बस्ती के बीच से विचरण करते हुए महामाया पहाड़ के बधियाचुआं में पहुंच गया। हाथियों के बधियाचुआं पहुंचने से हड़कंप मच गया।

देर रात बस्ती से होकर निकले हाथी

देर रात बस्ती से होकर निकले हाथी

लालमाटी में खुले में हाथी, देखने उमड़े लोग हाथियों के दल को मशक्कत के बाद वनविभाग एवं ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से लालमाटी की ओर खदेड़ दिया। इसके लिए पटाखे भी फोड़े गए एवं सर्चलाइट व सायरन बजाय गए। हाथियों का दल लालमाटी की ओर रवाना हुआ तो घर छोड़कर सड़क पर आ गए बधियाचुआं के लोग देर रात वापस घरों में पहुंचे।

हाथियों का दल लालमाटी में जमा हुआ है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना पर आसपास के लोगों ने घरों को खाली कर दिया है। हाथियों को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वनविभाग द्वारा लोगों को हाथियों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

हाथियों ने घर को तोड़ा

हाथियों ने घर को तोड़ा

पांच सरकारी एवं एक निजी स्कूल की छुट्टी हाथियों का दल लालमाटी में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल एवं मृगाडांड प्राथमिक शाला के पास जमा हुआ है। इसके कारण दोनों स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

अंबिकापुर बीईओ प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मृगाडांड के प्राथमिक शाला सहित लालमाटी से सटे कांतिप्रकाशपुर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तथा मानिकप्रकाशपुर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला की छुट्टी कर दी गई है। जो बच्चे स्कूल आ गए थे, उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है। शिक्षकों को भी स्कूल के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

दो घरों को तोड़ा, फसलों को भी नुकसान हाथियों के दल ने बीती रात ग्राम पंचायत खैरबार के अमेराडुगु में ग्रामीण श्रीराम तिग्गा सहित एक अन्य ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का मुआवजा दिए जाने का भरोसा वनविभाग द्वारा दिया गया है।

वनविभाग द्वारा हाथियों से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई है। हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068863
Views Today : 15
Views Last 7 days : 930
Views Last 30 days : 4044
Total views : 89846
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.