जेसीबी के चालक समेत दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लेबर काॅलोनी में सोमवार को जमीन विवाद का मामला सामने आया था। जहां JCB से साफ-सफाई के दौरान घर का बाउंड्रीवाल टूटने से मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के तरफ से गाली-गलौज हुई। जिससे मामला थाना तक पहुंचा। जहां दोनों ही पक्षों के खिलाफ प
.
मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल लेबर काॅलोनी में रहने वाला मनीष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे अपने घर के पास था।
तभी उसके मकान के किनारे एक JCB एवं लेडर से तोड़फोड़ किया जा रहा था। जिससे उसके मकान का बाहरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गया।
इससे मनीष ने JCB चालक को रोकने लगा, तब JCB चालक रामदास महंत ने गाली गलौज कर जेसीबी चढ़ाने की और जान से मारने की धमकी दी।
मनीष ने रिपोर्ट में लिखाया कि JCB चालक रामदास महंत द्वारा जेसीबी का बेकेट से उसे मारने की कोशिश की, जिससे उसके बांए पैर के पिडंली घुटना मे चोट लगा है।
ऐसे में पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

सोमवार को विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र के काफी लोग थाना पहुंचे और मामले की जानाकरी दी
दूसरे पक्ष पर भी अपराध दर्ज वहीं इस मामले में JCB चालक रामदास महंत 25 साल ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां उसने बताया कि सोमवार की दोपहर में JCB को लेकर अरूण मण्डल के बताने पर कृष्णा रियालिटी फर्म का लेबर काॅलोनी जूटमिल के पास स्थित निजी जमीन के घासफुस की सफाई करने के लिए गया था।
JCB से सफाई करते दौरान दधिच सिंह का बाहरी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। तब दधिच सिंह व उसके साथी के द्वारा दिवार तोड़ जाने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का और डंडा से मारपीट किया गया।
ऐसे में पुलिस ने JCB चालक की रिपोर्ट पर दधिच सिंह और उसके साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
<
