Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tribal community took out a rally in Kawardha | कवर्धा में आदिवासी समाज ने निकाली रैली: पूजा स्थल विवाद और युवती से गैंगरेप मामला; कड़ी कार्रवाई की मांग – kabirdham News
Breaking News

Tribal community took out a rally in Kawardha | कवर्धा में आदिवासी समाज ने निकाली रैली: पूजा स्थल विवाद और युवती से गैंगरेप मामला; कड़ी कार्रवाई की मांग – kabirdham News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 17 5 1760429196
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कबीरधाम जिले के कामठी में पूजा स्थल विवाद, आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म समेत 15 अलग-अलग मुद्दों को लेकर गोंडवाना समाज और भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

.

सोमवार (13 अक्टूबर) को आदिवासी मंगल भवन में सभा आयोजित की गई थी। सभा के बाद गोंडवाना समाज और भीम आर्मी ने रैली निकाली। वीर स्तंभ चौक पर पुतला दहन किया।

सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले अलग-अलग रास्तों में 6 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। आदिवासी मंगल भवन और स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास टीन की ऊंची दीवार खड़ी गई। वहीं करीब 700 पुलिस जवान तैनात किए गए थे।

आदिवासी मंगल भवन में हुई सभा।

आदिवासी मंगल भवन में हुई सभा।

लोगों को आवाजाही में हुई परेशानी

इस दौरान शहरवासियों को दिनभर परेशान होना पड़ा। दरअसल घेराव के मद्देनजर आदिवासी मंगल भवन के पास दुर्गावती चौक, राजमहल रोड- दुर्गावती चौक से राजमहल कॉलोनी मोड़ तक, करपात्री स्कूल के मुख्य द्वार के सामने और मंगल भवन से पीजी कॉलेज मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी।

इससे आवाजाही में परेशानी हुई। स्कूल बसें भी प्रभावित रहीं। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान पुलिस बल की भी तैनाती रही।

इस दौरान पुलिस बल की भी तैनाती रही।

पूजा स्थल पर तोड़फोड़ से बढ़ी नाराजगी

पंडरिया ब्लॉक के प्रतापगढ़ कामठी गढ़ किला में पूजा स्थल है। आरोप है कि 9 अक्टूबर को गैर-आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी समाज की आस्था स्थल की बाउंड्रीवॉल, पेनठाना, बगीचे के पौधे और सतरंगी ध्वज को तोड़ा।

आरोप लगाया कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर गोंडवाना समाज के लोगों में नाराजगी दिखी। वहीं पिछले दिनों एक आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074677
Views Today : 98
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9742
Total views : 102735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.