राजनांदगांव में छठ महापर्व सोमवार शाम को आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान शहर के घाट आकर्षक लाइटों से जगमगा उठे। महापर्व का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।.जिले के शंकरपुर चिखली तालाब, मोहरा नदी के तट और बलदेव बाग के मोती तालाब पर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शहर के अलग-अलग छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने डूबते सूर्य की आराधना कर पूजा-अर्चना…
Author: admin
धमतरी जिले में मां-बहन की गाली देने पर 3 दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी का मर्डर कर दिया। ग्राम करगा-चटौद में 22 अक्टूबर की रात सभी दोस्त शराब पीने बैठे थे। तभी नशे में गाली गलौज से झगड़े की शुरुआत हुई। गुस्से में दोस्तों ने मिलकर मनीष कुमार (26 साल).मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है। आरोपियों ने पहले मनीष का गला गमछे से बांधकर पुल के नीचे फेंका था। दोस्तों ने देखा कि वह जीवित है तो फिर पत्थर से सिर पर इतना मारा की उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का मोबाइल और बाइक वहीं फेंककर…
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को राहत नहीं मिली है।.प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने सोमवार 27 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अब चैतन्य बघेल को रायपुर केंद्रीय जेल में ही रहना होगा।चैतन्य बघेल की ओर से यह उनकी पहली जमानत याचिका थी। इससे पहले उन्होंने हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, लेकिन किसी भी स्तर पर राहत नहीं मिल सकी।17 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को वैध बताया था, जिसके बाद…
राजनांदगांव में नव पदस्थ SP अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। 27 अक्टूबर को इस दौरान एएसपी मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। नए पुलिस कप्तान के आगमन पर एसपी ऑफिस में उन्हें सलामी दी गई।.पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय के सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी से उनके थाना/चौकी क्षेत्र के संबंध में बेसिक जानकारी, आपराधिक रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण अपराधों की संक्षिप्त जानकारी ली और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।राजनांदगांव की…
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की है। बलौदाबाजार स्थित श्रम पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को अवैध उगाही के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।.सूत्रों के अनुसार, श्रम निरीक्षक कौशिक पर आरोप था कि वे अपने कार्यक्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कथित रूप से अवैध वसूली कर रहे थे। इस पर श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ ने 24 अक्टूबर को एक जांच समिति गठित की थी। समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन का आदेश…
गरियाबंद में लूट-मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राहगीरों से मारपीट और लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों से मारपीट और लूटपाट के साथ उनसे पैर भी छुआते थे। आरोपी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे ताकि दूसरों में ड.जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज गांव में कुछ बदमाश राहगीर एक राहगीर की पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने राहगीर से लूटपाट की फिर उससे पैर छूने को बोला। बदमाशों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। 27 अक्टूबर को कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर.मुख्यमंत्री ने बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने उनकी…
बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में लगातार हो रही नक्सली हिंसा पर चिंता जताते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। सोमवार (27 अक्टूबर) को लिखे इस पत्र में उन्होंने नक्सल पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने.विधायक मंडावी ने अपने पत्र में लिखा है कि बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उड़तामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में पिछले दो महीनों में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में पांच ग्रामीणों की हत्या की है।इसके अलावा हाल ही में ग्राम नेलाकांकेर में भी दो ग्रामीणों की हत्या की घटना सामने आई है। मंडावी ने…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा शनिवार (25 अक्टूबर) को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक शुरू हो गया। व्रत के दूसरे दिन हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं कन्हर नदी तट पर पहुंचीं, जिनमें दूसरे प्रदेशों और छत्तीसग.यहां उन्होंने विधि-विधान से स्नान, ध्यान और थाला पूजन किया। नदी से जल भरकर व्रती महिलाएं अपने घरों को लौटीं और आगे की पूजन तैयारियों में जुट गईं। अगले दिन खीर-भोजन के साथ खरना संपन्न हुआ, जिसके बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगी।यह उपवास आत्मसंयम और सूर्य देव के प्रति अटूट…
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। 26 अक्टूबर को ग्राम पील्लूर में डीआरजी, सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ये कार्रवाई की।.मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। यह कार्रवाई नेशनल पार्क क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थी। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में बनाया था और इसे अपनी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के प्रतीक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था।इलाके में सर्च ऑपरेशन तेजइस कार्रवाई…