बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में लगातार हो रही नक्सली हिंसा पर चिंता जताते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। सोमवार (27 अक्टूबर) को लिखे इस पत्र में उन्होंने नक्सल पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने
.
विधायक मंडावी ने अपने पत्र में लिखा है कि बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उड़तामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में पिछले दो महीनों में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में पांच ग्रामीणों की हत्या की है।
इसके अलावा हाल ही में ग्राम नेलाकांकेर में भी दो ग्रामीणों की हत्या की घटना सामने आई है। मंडावी ने पत्र में बताया है कि इन घटनाओं के बाद नक्सलियों के भय और धमकियों के कारण मृतकों के परिजन थानों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण उन्हें न तो मुआवजा मिल पा रहा है और न ही कोई सरकारी सहायता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को नक्सल पीड़ित के रूप में मान्यता दी जाए।
साथ ही, उन्हें मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। विधायक ने प्रशासन से भी इस दिशा में विशेष पहल करने की अपील की है, ताकि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को न्याय और सहारा मिल सके।

<
