Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ankita Sharma, the new SP of Rajnandgaon, assumed charge. | राजनांदगांव की नई SP अंकिता शर्मा ने संभाला पदभार: सभी थानों से बेसिक जानकारी ली; असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए – Rajnandgaon News
Breaking News

Ankita Sharma, the new SP of Rajnandgaon, assumed charge. | राजनांदगांव की नई SP अंकिता शर्मा ने संभाला पदभार: सभी थानों से बेसिक जानकारी ली; असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए – Rajnandgaon News

By adminOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
464bd124 7439 49e4 9d9b 3502210779a2 1761569123568
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में नव पदस्थ SP अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। 27 अक्टूबर को इस दौरान एएसपी मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। नए पुलिस कप्तान के आगमन पर एसपी ऑफिस में उन्हें सलामी दी गई।

.

पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय के सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी से उनके थाना/चौकी क्षेत्र के संबंध में बेसिक जानकारी, आपराधिक रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण अपराधों की संक्षिप्त जानकारी ली और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राजनांदगांव की नई SP अंकिता शर्मा।

राजनांदगांव की नई SP अंकिता शर्मा।

असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में SP ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा, चाकूबाजी, गुंडा बदमाश और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने थाना व चौकी में आने वाले आवेदकों के साथ अच्छा व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

इसके बाद, जनसंवाद कक्ष में SP अंकिता ने जिले के पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने संस्कारधानी में बेसिक पुलिसिंग, विजुअल पुलिसिंग और फील्ड पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि अपराधियों में पुलिस का खौफ रहेगा और जन सामान्य के लिए पुलिस सदैव उपलब्ध रहेगी।

SP ने जनसामान्य के लिए एक मोबाइल नंबर जारी करने की भी घोषणा की, जिस पर वे अपनी पुलिस से संबंधित समस्याओं का समाधान पा सकेंगे और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें भेज सकेंगे।

इन शिकायतों का 1 हफ्ते के अंदर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए एडिशनल एसपी और सीएसपी को भी प्रभारी बनाया जाएगा। मीडिया की समस्याओं के समाधान के लिए भी एक अलग मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा।

अंकिता शर्मा के बारे में जानिए

अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी प्रारंभिक नियुक्तियों में प्रशिक्षु आईपीएस जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, सीएसपी रायपुर, एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन) जिला जगदलपुर, नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ओएसडी और फिर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापना शामिल है।

इसके बाद उन्होंने जिला सक्ति में पुलिस अधीक्षक के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फुलबासन बाई अपहरण मामला,कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा:सुशील आनंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध

May 6, 2026

Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class

May 6, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान के कारण 3 घरों पर गिरे पेड़:कुसमुंडा में बरगद-पीपल गिरे, परिवार सुरक्षित पर सामान क्षतिग्रस्त

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069683
Views Today : 36
Views Last 7 days : 590
Views Last 30 days : 3829
Total views : 90727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.