बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। 26 अक्टूबर को ग्राम पील्लूर में डीआरजी, सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ये कार्रवाई की।.मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। यह कार्रवाई नेशनल पार्क क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थी। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में बनाया था और इसे अपनी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के प्रतीक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था।इलाके में सर्च ऑपरेशन तेजइस कार्रवाई…
Author: admin
कोंडागांव में छठ महापर्व का शुभारंभ ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। शहर के शिव मंदिर बंधा तालाब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, जहां व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।.तालाब परिसर में सुबह से ही पर्व की तैयारियां चल रही थी। श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ फूल, फल, प्रसाद और केले के डाले लेकर पहुंचे। सूर्यास्त के समय ढोल-नगाड़ों और भजनों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। तालाब के चारों ओर जलते दीपों ने दृश्य को आकर्षक बना दिया।श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य देव को अर्घ्यव्रती महिलाओं ने सिर पर पूजन…
पंडरी पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैंराजधानी रायपुर में एक बार फिर लूटपाट की वारदात सामने आई है। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा ओवरब्रिज के नीचे चाय पीने जा रहे दो मजदूरों को चाकू दिखाकर तीन बदमाशों ने लूट लिया। आरोपी पीड़ितों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।.जानकारी के अनुसार, प्रकाश यादव, निवासी संगम चौक लोधीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने दोस्त चंद्रकुमार उर्फ पींटू ध्रुव के साथ चाय पीने जा रहा था। दोनों जब एच.पी.…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। जहां आरोपी लड़की को बहला फूसला कर घर से भगा ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, नाबालिग कक्षा 10वीं में पढ़ती है। पढ़ाई के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। वे दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। तभी आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।भगाकर अपने साथ ले गया था आरोपीपुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत…
छत्तीसगढ़ में 5,000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा के बाद राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शिक्षक भर्ती साझा मंच की प्रांतीय समिति ने दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी.शिक्षा मंत्री बिहार विधानसभा चुनाव के कारण अपने निवास पर मौजूद नहीं थे। प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान “मोदी की गारंटी” के तहत दो साल में 57,000 शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था। अब केवल 5,000 पदों पर…
कोंडागांव जिले के आड़काछेपड़ा वार्ड में देवांगन समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया, जिसमें उन्होंने परिवार, शिक्षा, कार्य और रुचियों की जानकारी साझा की।.इस कार्यक्रम में बस्तर, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों से लगभग 500 से अधिक लोग मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठजनों, अभिभावकों और अन्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाया।30 युवाओं का पंजीयनअतिथियों ने ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सम्मेलन समाज को जोड़ने और युवाओं को जीवनसाथी चुनने का पारदर्शी मंच प्रदान करते हैं। सम्मेलन के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नंवबर को नवा रायपुर में 2500 बच्चों से दिल की बात करेंगे। छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 साल पूरे होने पर पीएम राज्योत्सव का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। पीएम 1 नवंबर की सुबह 9.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से श्री सत्य साईं संजीवनी.यह कार्यक्रम सत्य साई मंदिर के परिसर में होगा। श्री सत्य साईं हेल्थ एंड हेल्थ ट्रस्ट के चेयरमैन सी श्रीनिवास ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान जैसे देशों से भी लोग शामिल होंगे। लोग ठीक होने के बाद अस्पताल नहीं लौटना चाहते, लेकिन पीएम से मिलने सभी उत्साहित…
डॉक्टर के बेटे ने घर पर लगाई फांसी।बिलासपुर में डॉक्टर दंपती के जवान बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। लौटने पर वो अपने बेटे का शव देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।.बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं। रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी छठ पूजा की तैयारी के लिए खरीदारी करने घर से बाहर गए थे। इस दौरान घर उनका बेटा…
बलरामपुर में सूर्य प्रकाश मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया है। पुरुष वर्ग में चाचा एफसी और महिला वर्ग में शासकीय कन्या महाविद्यालय ने खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रह.पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला चाचा एफसी और पुटसुरा के बीच खेला गया। इसमें चाचा एफसी ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल की। महिला वर्ग के फाइनल में शासकीय कन्या महाविद्यालय ने शासकीय नवीन महाविद्यालय को 1-0 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए चिल्मा ने पिपराही को 4-3 से हराया।विजेता टीमों…
पुलिस गुमशुदगी की शिकायतों को भी तलाश कर रही हैं।राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक की ला.जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात खमतराई इलाके के रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शव कई…