बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। 26 अक्टूबर को ग्राम पील्लूर में डीआरजी, सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ये कार्रवाई की।
.
मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। यह कार्रवाई नेशनल पार्क क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थी। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में बनाया था और इसे अपनी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के प्रतीक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई माओवादियों के मनोबल को कमजोर करने और क्षेत्र में शासन की पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

<
