गरियाबंद में लूट-मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राहगीरों से मारपीट और लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों से मारपीट और लूटपाट के साथ उनसे पैर भी छुआते थे। आरोपी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे ताकि दूसरों में ड
.
जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज गांव में कुछ बदमाश राहगीर एक राहगीर की पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने राहगीर से लूटपाट की फिर उससे पैर छूने को बोला। बदमाशों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज गांव में राहगीर से मारपीट करते बदमाश
वीडियो वायरल होने के बाद चारों बदमाश पकड़ाए
बदमाशों का वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 209(6), 126(1), 3, 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
लोगों में दहशत के लिए बनाते थे वीडियो
पुलिस के अनुसार, फिंगेश्वर इलाके के आरोपियों ने खाने-पीने के शौक को पूरा करने के लिए राहगीरों से मारपीट और लूट की वारदातें करते और लोगों में दहशत फैलाने के लिए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में डालते थे। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राहगीर से मारपीट के बाद बदमाशों ने बनाया वीडियो फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल
फिंगेश्वर और राजिम थाना क्षेत्र में चार से अधिक वारदातों को दिया अंजाम
फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपियों ने फिंगेश्वर के अलावा राजिम थाना क्षेत्र में भी चार से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पिछले तीन दिनों में दो बाइक पर सवार इन युवकों ने कुल 8 हजार रुपये की लूट की थी। शुरुआत में पीड़ित डर के कारण सामने नहीं आ रहे थे, लेकिन अब तक दो पीड़ितों की रिपोर्ट पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोतीलाल साहू (पिता हीरालाल साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अरंड), थानेश साहू (पिता राजकुमार साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी अरंड), बादशाह खान (पिता मदार खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुत्कैया) और असफाक कुरैशी (पिता महजुद्दीन कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुत्कैया, थाना राजिम) के रूप में हुई है।
………………………………………..
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
नशे में धुत ASI-आरक्षक को ग्रामीणों ने पीटा…VIDEO:बलरामपुर में पुलिस चौकी के सामने मारपीट; 4 से 5 थप्पड़ जड़ते हुए दिखा युवक

बलरामपुर में नशे में धुत ASI-आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी के सामने नशे में धुत ASI और आरक्षक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दोनों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ASI और आरक्षक ने मारपीट की शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई है। जिस ASI के साथ मारपीट हुई, उसका जशपुर ट्रांसफर हो चुका था, उसे रिलीव कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
<
