Author: admin

बलरामपुर-रामानुजगंज और आसपास के इलाकों में 30 अक्टूबर की रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।.कन्हर नदी अपने पूरे वेग से बह रही है, जबकि विजयनगर क्षेत्र की अन्य नदियां भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।लगातार बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की बालियां गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने का खतरा मंडरा रहा है।पूरे सीजन की…

Read More

तुरतुरिया पिकनिक जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 17 लोग घायलबलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह डोंगरीडीह गांव के पास हुई।.बिलासपुर जिले के भोथीडीह गांव से एक पिकअप वाहन (CG 07 AW 4726) कसडोल स्थित तुरतुरिया पिकनिक मनाने जा रहा था। वाहन में कैवर्त परिवार के लगभग 30 सदस्य सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप के पिछले पहिये का बेयरिंग अचानक टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।हादसे में घायलों को…

Read More

धमतरी में सतनामी समाज ने अपने आराध्य गुरु घासीदास बाबा पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।.यह मामला सिंधी और अग्रवाल समाज के बाद सामने आया है, जहां सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास को अपशब्द कहे गए। इस घटना से प्रदेशभर में सतनामी समाज में भारी आक्रोश है। धमतरी में सैकड़ों महिला-पुरुष सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।आरोपी ने जानबूझकर की ये हरकतसमाजजनों ने थाना प्रभारी को…

Read More

कोरबा जिले के पासरखेत गांव में 13 फीट लंबा किंग कोबरा देखा गया। 29 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे इतने बड़े सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।.सूचना के बाद पहुंची स्नैक कैचर की टीम ने करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद सांप को पकड़ा। इस दौरान किंग कोबरा ने फुफकार कर अपना आक्रामक रूप भी दिखाया। सांप को थैले में भरकर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। रेस्क्यू की कुछ तस्वीरें आप भी देखिए…स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।किंग कोबरा ने फुफकार कर अपना आक्रामक रूप भी दिखाया।डेढ़ घंटे…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी जिले के हथबंध गांव निवासी किसान थनेंद्र साहू को राज्य स्तरीय कृषक अलंकरण डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।.33 वर्षीय युवा किसान थनेंद्र साहू 4.16 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती करते हैं। वे सुगंधित धान जैसे नगरी दूबराज, देवभोग, तुलसी मंजरी जंवाफूल, कबीर भोग के साथ-साथ पिछले सात सालों से औषधीय धान-रेड राइस और ब्लैक राइस की खेती भी कर रहे हैं।इन उत्पादों की बाजार में मांग है और इनका विक्रय राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों में…

Read More

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर के 76 बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस मॉडल की सफलता के बाद लिया गया है।मंत्री ने निर्देश दिया है कि ये सभी होल्डिं.इन 76 रेलवे स्टेशन में से एक रायपुर भी है। इस साल भीड़ को देखते हुए रायपुर स्टेशन में टेम्परेरी होल्डिंग एरिया बनाया गया था। जहां यात्रियों की ठहरने से लेकर टिकट लेने तक के इंतजाम किए गए थे। लेकिन अगले फेस्टिव सीजन तक रायपुर के पास अपना परमानेंट होल्डिंग एरिया बनाकर…

Read More

कोंडागांव में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर.दौड़ का शुभारंभ विकास नगर स्टेडियम से हुआ, जिसे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ विकास नगर स्टेडियम से शुरू होकर जिला कोर्ट परिसर, नेशनल हाईवे, जय स्तंभ चौक और बाजार पारा होते हुए…

Read More

छत्तीसगढ़ की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर के समान बताया है। मंत्री राजवाड़े का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में आएंगे। पीएम म.मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का यह वीडियो दो दिन पहले का है। वे सिलफिली में 11.39 करोड़ के दो सड़कों का भूमिपूजन करने पहुंची थीं। ये सड़क सिलफिली से बनारस रोड तक और एनएच-43 से रविंद्रनगर तक की है। इस सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इन…

Read More

बलरामपुर जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई की है। अब तक लगभग 3450 बोरी (करीब 1380 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में चार वाहन भी पकड़े गए हैं।.शासन के निर्देशानुसार, खरीफ विपणन साल 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी। आगामी खरीदी सीजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं, जिसमें पारदर्शी व्यवस्था और अवैध धान की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।कलेक्टर के निर्देश और सीमाओं पर सतत निगरानीकलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी से पहले ही प्रशासनिक…

Read More

रायपुर में ब्लू वाटर में डूबे दो छात्ररायपुर के ब्लू वाटर में दो छात्र डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं। 9 छात्रों का एक ग्रुप क्लास बंक कर ब्लू वाटर पॉइंट घूमने आए थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में डूब गए।.मौके पर SDRF और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।ब्लू वाटर पॉइंट में डूबे दोनों छात्रों की तलाश में जुटी SDRF की टीमस्कूल बंक…

Read More