Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » One killed, 17 injured as pickup overturns in Balodabazar | बलौदाबाजार में पिकअप पलटने से एक की मौत, 17 घायल: बेयरिंग टूटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पिकनिक मनाने जा रहे थे तुरतुरिया – baloda bazar News
Breaking News

One killed, 17 injured as pickup overturns in Balodabazar | बलौदाबाजार में पिकअप पलटने से एक की मौत, 17 घायल: बेयरिंग टूटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पिकनिक मनाने जा रहे थे तुरतुरिया – baloda bazar News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ddaa468d 4090 48bf a187 8010cc2c64af 1761897764050
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तुरतुरिया पिकनिक जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 17 लोग घायल

बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह डोंगरीडीह गांव के पास हुई।

.

बिलासपुर जिले के भोथीडीह गांव से एक पिकअप वाहन (CG 07 AW 4726) कसडोल स्थित तुरतुरिया पिकनिक मनाने जा रहा था। वाहन में कैवर्त परिवार के लगभग 30 सदस्य सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप के पिछले पहिये का बेयरिंग अचानक टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।

0280c9bc f412 40a6 adcc f215ccabbd4f 1761897764044

हादसे में घायलों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया

इस दुर्घटना में 55 वर्षीय राम प्रसाद कैवर्त की मौके पर ही मौत हो गई। 17 घायलों में से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायलों में 20 वर्षीय प्रिया कैवर्त, 10 माह के खिलेश कैवर्त, त्रिवेणी कैवर्त, 28 वर्षीय गंगा कैवर्त और 26 वर्षीय नितेश कैवर्त शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

5f5f320a 4f2f 4419 85cf eab7203b0e7b 1761897764051

गाड़ी के पिछले पहिये का बेयरिंग टूटने से हुआ हादसा

डीएसपी अपूर्व सिंह क्षत्रिय ने बताया, पिकनिक मनाने तुरतुरिया जा रहे लोगों की पिकअप गाड़ी के पिछले पहिये का बेयरिंग टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है।

b37de4c6 e28a 4940 88db 25b180678a16 1761897764049

30 लोग पिकअप में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे तुरतुरिया

परिजन मोहित राम केवट ने जानकारी दी, हम लोग लगभग 30 लोग एक पिकअप गाड़ी में बकरा लेकर तुरतुरिया जा रहे थे। तभी गाड़ी अचानक घूमकर पलट गई, जिससे सभी को चोटें आईं।

चिकित्सक डॉ. वाई.के. शर्मा ने बताया, सड़क हादसे में घायल हुए 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 5 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई

May 6, 2026

6 साल की मासूम को करैत सांप ने काटा,मौत:उल्टी-दस्त का इलाज कर रहे थे परिजन, आधे घंटे बाद बिस्तर पर दिखा सांप

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेन से कटकर सुसाइड, सालियों की गोली मारकर हत्या; मधुमक्खियों का हमला, आंधी-बारिश का अलर्ट

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.