Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two Class 10 students drown in Raipur’s Blue Water | रायपुर के ब्लू वाटर में 10वीं के दो छात्र डूबे: क्लास बंक कर दोस्तों संग घूमने गए थे,SDRF और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन – Chhattisgarh News
Breaking News

Two Class 10 students drown in Raipur’s Blue Water | रायपुर के ब्लू वाटर में 10वीं के दो छात्र डूबे: क्लास बंक कर दोस्तों संग घूमने गए थे,SDRF और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 33 1 1761920807
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र

रायपुर के ब्लू वाटर में दो छात्र डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं। 9 छात्रों का एक ग्रुप क्लास बंक कर ब्लू वाटर पॉइंट घूमने आए थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में डूब गए।

.

मौके पर SDRF और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।

ब्लू वाटर पॉइंट में डूबे दोनों छात्रों की तलाश में जुटी SDRF की टीम

ब्लू वाटर पॉइंट में डूबे दोनों छात्रों की तलाश में जुटी SDRF की टीम

स्कूल बंक कर ब्लू वाटर गए थे घूमने

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे, टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 9 छात्रों का एक ग्रुप ने स्कूल बंक कर ब्लू वाटर घूमने का प्लान बनाया। सभी बच्चे इसके लिए तैयार हो गए। सभी बच्चे स्कूल बंक करके स्कूल यूनिफार्म में ब्लू वाटर घूमने निकल गए।

इसमें मृदुल वंजारिया, जयेश साहू, आशुतोष पांडे, आयुष प्रताप सिंह, विरल राज सोनवाने, रमेश पुनिया, ऋषिराज, आदर्श शुक्ला और प्रियेश गोस्वामी शामिल थे।

जयेश साहू रायगढ़ का रहने वाला है और रायपुर के कबीरनगर में रिश्तेदार के घर पर रहता था।

जयेश साहू रायगढ़ का रहने वाला है और रायपुर के कबीरनगर में रिश्तेदार के घर पर रहता था।

नहाने उतरे दोनों छात्र गहने पानी में डूबे

इसी बीच दो छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया ब्लू वाटर में नहाने उतरे। नहाने के दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

7782e22e 2790 4a7c 9036 bd823d7fb260 1 1761919674

शाम तक नहीं मिला कोई सुराग

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन शाम 6 बजे तक अंधेरा होने की वजह से दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम दोनों छात्रों की तलाशने कल सुबह 8 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी।।

दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं

जयेश साहू और मृदुल वंजारिया दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं। मृदुल की उम्र करीब 14-15 है। वो हॉस्टल में रहता था और मूल रूप से बस्तर का रहने वाला बताया जा रहा है। जयेश रायगढ़ का रहने वाला है और रायपुर के कबीरनगर में रिश्तेदार के घर पर रहता था।

…………………………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत:अंबागढ़ में तालाब में नहाते वक्त डूबे, जगदलपुर में पैर फिसला, पत्थर खदान में गिरे

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि जगदलपुर में 2 बच्चे डूब गए।

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि जगदलपुर में 2 बच्चे डूब गए।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रविवार को तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में समा गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन हटाए गए:2019 बैच की अधिकारी रेना जमील को मिली जिले की कमान

May 6, 2026

राजनांदगांव में औद्योगिक इकाइयों ने शिवनाथ नदी में प्रदूषण रोका:ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी झुकी; स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बड़ा खतरा

May 6, 2026

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.